📅 Friday, 20 November 2026 | 12:24 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,021.75 ▲ +489.55 (+0.59%) • निफ्टी 50: 25,514.30 ▲ +126.90 (+0.50%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹127,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹162,100 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश -टीईटी 26 और 27 फरवरी 2027 को होगी, 24 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

📅 20 November 2026, 12:07 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उत्तर प्रदेश -टीईटी 26 और 27 फरवरी 2027 को होगी, 24 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश -टीईटी 26 और 27 फरवरी 2027 को होगी, 24 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

उत्तर प्रदेश.

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी-2026) की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 26 और 27 फरवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।

इसके लिए अभ्यर्थी 24 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) के शिक्षकों की पात्रता के लिए कराई जाएगी। इस परीक्षा से टीजीटी में आवेदन करने वाले उन अभ्यर्थियों को भी राहत मिलेगी, जिन्होंने अभी तक टीईटी पास नहीं किया है।

ऐसे अभ्यर्थियों को टीईटी उत्तीर्ण करने के लिए 30 जून 2027 तक का समय दिया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल