📅 Tuesday, 17 November 2026 | 09:25 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,532.19 ▲ +939.69 (+1.15%) • निफ्टी 50: 25,387.40 ▲ +243.10 (+0.97%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹133,480 • 🥈 चांदी (1kg): ₹173,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

दुकान पर पहुंचे दबंगों ने युवक को पीटा, फायरिंग का भी आरोप : गोली दीवार में लगने से इलाके में फैली दहशत

📅 17 November 2026, 09:14 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दुकान पर पहुंचे दबंगों ने युवक को पीटा, फायरिंग का भी आरोप : गोली दीवार में लगने से इलाके में फैली दहशत
दुकान पर पहुंचे दबंगों ने युवक को पीटा, फायरिंग का भी आरोप : गोली दीवार में लगने से इलाके में फैली दहशत

पत्रकार – रिहान अली

टूंडला (फिरोजाबाद). टूंडला थाना क्षेत्र के एमपी रोड पर 17 नवंबर 2026 की शाम करीब 6 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अंडे की दुकान पर पहुंचे दो युवकों ने एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग भी की।

पीड़ित के अनुसार, दोनों युवक दुकान पर पहुंचे और उसे दुकान के अंदर से खींचकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने तमंचे से गोली चला दी, जो दुकान के पास दीवार में जा लगी। गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना टूंडला पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया और पुलिस से कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

फिलहाल पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि एवं जांच का विवरण सामने आना बाकी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल