📅 Monday, 23 November 2026 | 12:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹120,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹148,600 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : भाजपा का राजनीतिक गढ़ दरकने लगा : कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत ने सत्ता के विकास के दावों की खोली पोल

📅 23 November 2026, 12:31 AM • ✍️ M. Ajnabee • ⏱️ 7 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : भाजपा का राजनीतिक गढ़ दरकने लगा : कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत ने सत्ता के विकास के दावों की खोली पोल
Amet News : भाजपा का राजनीतिक गढ़ दरकने लगा : कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत ने सत्ता के विकास के दावों की खोली पोल

आमेट. पंचायत समिति के सम्पन्न हुए चुनाव में कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावों के परिणाम ने भाजपा के वर्षों पुराने राजनीतिक वर्चस्व को ढह ढहाते हुए कांग्रेस के पक्ष में नई राजनीतिक तस्वीर उकेर दी है।

जिस कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र को भाजपा अपना मजबूत राजनीतिक अजय गढ़ मानकर चलती रही। तथा सत्ता पक्ष के नेता आमेट कुंभलगढ़ क्षेत्र को कांग्रेस विहीन करनें का ढिंढोरा पीट पीट कर थकने लग गये, उसी क्षेत्र के पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने पिछ्ले चुनाव की तुलना में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत के आंकड़े को पार कर करीब 31 वर्ष बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं।

लेकिन इस बार कांग्रेस नेतृत्व ने पिछली हार से सबक लेते हुए चुनावी रणनीति मे बदलाव किया । टिकिट वितरण में सुझबुझ जिताऊ उम्मीदवारों का चयन, मज़बूत सामाजिक समीकरण, और कार्यकर्ताओं की एक जूटता ने निर्णायक बढ़त दिलाई।

यह जीत केवल पंचायत समिति की सत्ता का परिणाम नहीं बल्कि भाजपा के राजनीतिक वर्चस्व, स्थानीय नेतृत्व की कार्यशैली ओर पिछ्ले वर्षों के शासन कों लेकर जनता के बदलते मूड का संकेत मानी जा रही है।

हार के बाद भी जनता के बीच डटे रहें परमार,उसी संघर्ष का मिला परिणाम

कांग्रेस की इस ऐतिहासिक जीत के पीछे विधानसभा कांग्रेस युवा प्रत्याशी योगेन्द्र सिंह परमार,पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार,प्रदेश कांग्रेस सचिव दिलीप सिंह राव, नगरपालिका आमेट पूर्व चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा, पूर्व उप चेयरमैन हाजी मीरू खांन मंसुरी की निरन्तर सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और राजनीतिक दूरदर्शिता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद भी उन्होंने क्षेत्र की राजनीति से दूरी नहीं बनाई। वे लगातार गांवों में पहुंचते रहें,आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनें, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया ओर जनता के बीच कांग्रेस की आवाज बुलंद करते रहे।

 टिकट वितरण में गलती नहीं, कांग्रेस ने बदली रणनीति

कांग्रेस ने इस बार चुनावी रणनीति को अधिक व्यवहारिक ओर मजबूत बनाया। टिकट वितरण के दौरान स्थानीय जनाधार, उम्मीदवार की लोकप्रियता, सामाजिक समीकरण, कार्यकर्ताओं की स्वीकार्यता और चुनाव जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दी गई। कांग्रेस ऐसे उम्मीदवार मैदान में उतारे जिनमें भाजपा के मजबूत उम्मीदवारो को चुनौती देने का दम था। 

इसका परिणाम सामने आया कांग्रेस ने आमेट व कुंभलगढ़ पंचायत समिति में बहुमत के आंकड़े को पार किया।और चारभुजा पंचायत समिति मे सम्मानजनक प्रदर्शन करते हुए भाजपा के बड़े बड़े मजबूत (क्षेत्र) गढ़ों ओर सत्ता पक्ष के बड़े बड़े जनप्रतिनिधियों को चारों खाने चित कर दिया।

कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का लम्बे समय से राजनीतिक दबदबा रहा है। विधानसभा में करीब 15 वर्षो से पंचायत समिति आमेट- मे 31 वर्षों से ओर कुंभलगढ़ पंचायत समिति में करीब 15.वर्षो से भाजपा का वर्चस्व रहने के बावजूद भी  जनता आज भी अनेक मूलभूत सुविधाओं पेयजल, सड़क, यातायात के साधन,चिकित्सा, बिजली , शिक्षा,सिचाई ओर रोजगार आदि से जैसे मुद्दों से जुझ रही है।आज भी जनता की प्राथमिकता है। किसान खेतों में पानी और सिंचाई सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहें हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं और युवाओं के रोजगार के सवाल भी लगातार उठ रहे हैं।

  • जबकि सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधिगण चौपालों और राजनीतिक मंचों पर विकास की गंगा बहा देने के बड़े बड़े गुणगान करते नहीं थक रहें हैं।
  • दावे करना आसान  है, लेकिन चौपालों पर जनता के सवालों का ज़बाब देना ही वास्तविक जनप्रतिनिधित्व की  कसौटी है।
  •  पंचायत समिति चुनाव भाजपा के लिए ख़तरे की घंटी, कांग्रेस के लिए नई राजनीतिक उम्मीद

    कुंभलगढ़ आमेट पंचायत समिति चुनाव का परिणाम भाजपा के लिए केवल सीटों का नुक़सान नहीं, बल्कि राजनीतिक आत्ममंथन का अवसर हैं। वर्षों के राजनीतिक वर्चस्व के बाद कांग्रेस की इस सफलता ने साबित कर दिया है कि जनता का विश्वास स्थाई रूप से किसी एक पार्टी की जागीर नहीं होता। कांग्रेस के लिए यह जीत आगामी विधानसभा चुनाव की दिशा में नई उर्जा, संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास का आधार बन सकतीं हैं।

    वहीं दुसरी ओर चुनाव परिणाम आने के बाद आमेट कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता निराश हो चुके हैं। कल तक जीत का सेहरा अपनें सीर पर बांधने वाले कार्यकता अब हार का ठीकरा एक दुसरे पर फोड़ने में जूट गए है।

    M. Ajnabee

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp WhatsApp चैनल