📅 Sunday, 22 November 2026 | 01:15 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹120,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹148,600 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
आमेट

उद्योग एवं व्यापार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सेमिनार आयोजित : विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

📅 22 November 2026, 12:43 AM • ✍️ Kishan paliwal. M. Ajnabee • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उद्योग एवं व्यापार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सेमिनार आयोजित :  विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
उद्योग एवं व्यापार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के लिए सेमिनार आयोजित : विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

आमेट. उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के तत्वावधान में उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहन देने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उद्यमियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को पंचायत समिति आमेट के महाराणा प्रताप सभागार में सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, विश्वकर्मा युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना, डॉ. बी.आर. अंबेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, एक जिला एक उत्पाद नीति, एमएसएमई पॉलिसी, ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (RIPS) तथा एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी उद्योगपतियों एवं उद्यमियों को दी गई।

प्शिक्षक जगदीश व्यास एवं राकेश लखारा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं की पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया एवं उद्योग-व्यापार के विकास में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने तथा नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

सेमिनार में उपस्थित उद्योगपतियों एवं व्यापारियों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार, निवेश, उद्यम स्थापना, विपणन एवं निर्यात को बढ़ावा देने के अवसरों से अवगत कराया गया।

Kishan paliwal. M. Ajnabee

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल