📅 Monday, 23 November 2026 | 12:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹120,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹148,600 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : सेलागुड़ा के खेतों में डेढ़ साल से बिजली लाइन बंद, बुवाई प्रभावित

📅 23 November 2026, 12:23 AM • ✍️ M. Ajnabee • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : सेलागुड़ा के खेतों में डेढ़ साल से बिजली लाइन बंद, बुवाई प्रभावित
Amet News : सेलागुड़ा के खेतों में डेढ़ साल से बिजली लाइन बंद, बुवाई प्रभावित

खरखाव के अभाव में पोल झुके और तार लटके हैं : शिकायतों के बावजूद समाधान न होने से बुवाई के समय किसानों की मुश्किलें बढ़ीं

M. Ajnabee

आमेट. समीपवर्ती ग्राम सेलागुड़ा स्थित सालम सागर तालाब के आसपास खेतों में बिजली व्यवस्था पिछले करीब डेढ़ वर्ष से बदहाल बनी हुई है। विद्युत विभाग की लापरवाही और रखरखाव के अभाव में बिजली लाइन बंद होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेतों में फसल बुवाई का समय होने के बावजूद बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

ग्राम के किसान किशनलाल राका, गणेश लाल, रुपाली, रामलाल, मीयाराम सहित अन्य किसानों ने बताया कि सालम सागर तालाब के आसपास स्थित खेतों में पिछले करीब डेढ़ साल से विद्युत लाइन बंद पड़ी है। लंबे समय से रखरखाव नहीं होने के कारण खेतों के बीच से गुजरने वाली बिजली लाइन के कई विद्युत पोल नीचे की ओर झुक गए हैं।

वहीं, कई स्थानों पर बिजली के तार भी नीचे लटक रहे हैं। किसानों का कहना है कि झुके हुए विद्युत पोल और नीचे लटकते तारों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बावजूद विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। खेतों में फसल बोने का समय होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहने का असर किसानों के कृषि कार्यों पर भी पड़ रहा है।

किसानों ने बताया कि विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करवाने और बंद पड़ी लाइन को चालू कराने की मांग को लेकर वे कई बार संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट दे चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। करीब डेढ़ वर्ष से बनी इस स्थिति के कारण किसानों में नाराजगी है और वे विद्युत व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग कर रहे हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल