आस्था के नाम पर बेजुबानों की हत्या बंद हो : राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने पशुबलि पर पूर्ण प्रतिबंध की उठाई मांग
"जियो और जीने दो" - महावीर का संदेश ही सच्ची आस्था - राजेश जैन दद्दू
इंदौर. नवरात्रि पर्व पर देवी मंदिरों के सामने बेजुबान पशु-पक्षियों की दी जा रही बलि पर राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने कड़ा विरोध जताते हुए इस अमानवीय प्रथा को तत्काल और पूरी तरह बंद करने की मांग की है।
संघ के राष्ट्रीय प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा - "सभी धर्मों में पशु हत्या को पाप और अनुचित माना गया है। आस्था के नाम पर खुले में बकरों-मुर्गों की बलि से न केवल जीव हिंसा होती है, बल्कि गंदगी, प्रदूषण फैलता है और गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ता है। धर्म कभी हिंसा नहीं सिखाता, धर्म तो दया सिखाता है।"
राष्ट्रीय जिन शासन संघ ने रखी ये 5 प्रमुख मांगें -
वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के प्रमुख राकेश गोहिल और मयंक जैन ने कहा - कि मन्नत और मनोकामना के नाम पर बेजुबानों की जान लेना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है। धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए सभी जीवों के प्रति दया, करुणा और संवेदनशीलता दिखाना ही सच्ची मानवता है।
इस संबंध में समाजसेवी डॉ. कल्याण गंगवाल द्वारा मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार तथा न्यायाधीशों को पत्र भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है तथा न्यायालय में याचिका का भी उल्लेख किया गया है।
8 राज्यों में पहले से प्रतिबंधित है पशुबलि -
संघ ने बताया कि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और पुडुचेरी में पशुबलि पर कानूनी प्रतिबंध लागू है। इसके अलावा हरियाणा, त्रिपुरा, असम और उत्तराखंड में उच्च न्यायालयों ने मंदिरों के बाहर पशुबलि पर रोक लगाई है। इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भी प्रशासन को ठोस पहल करनी चाहिए।
अंत में राजेश जैन दद्दू ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के "जियो और जीने दो" के अमर संदेश को जन-जन तक पहुँचाकर जीव हिंसा रोकने का हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इसके लिए सर्व समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सकल जैन समाज ने 20 वर्ष की सजा व कड़े कानून की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन : मंदिरों में चोरी और ग्रंथों की बेअदबी पर फूटा आक्रोश
आस्था के नाम पर बेजुबानों की हत्या बंद हो : राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ ने पशुबलि पर पूर्ण प्रतिबंध की उठाई मांग
ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा 2 दिवसीय विद्वान गोष्ठी का भव्य समापन - रविन्द्र नाट्य गृह में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह