📅 Monday, 19 October 2026 | 10:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,852.90 ▼ -876.37 (-1.17%) • निफ्टी 50: 22,888.95 ▼ -257.20 (-1.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,270 • 🥈 चांदी (1kg): ₹212,800 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
इंदौर

बच्चों की अपील का असर : स्काउट्स-गाइड्स कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था : रेड लाइट, स्टॉप लाइन, ज़ेबरा क्रॉसिंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रति किया जागरूक

📅 19 October 2026, 08:17 PM • ✍️ Anil Bagora • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बच्चों की अपील का असर : स्काउट्स-गाइड्स कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था : रेड लाइट, स्टॉप लाइन, ज़ेबरा क्रॉसिंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रति किया जागरूक
बच्चों की अपील का असर : स्काउट्स-गाइड्स कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था : रेड लाइट, स्टॉप लाइन, ज़ेबरा क्रॉसिंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के प्रति किया जागरूक

● वाहन चालकों ने लिया नियम पालन का संकल्प

●  विद्यालयों, परिवारों और समाज में भी सड़क सुरक्षा के प्रहरी बनेंगे कैडेट्स

अनिल बागोरा-पुलकित पुरोहित

इंदौर. अक्टूबर 2026। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यातायात प्रबंधन पुलिस, नगरीय इंदौर द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह तथा पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ इंदौर के सेंट जॉर्ज हाई स्कूल एवं डेली मिरर स्कूल के कैडेट्स ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात संचालन में सक्रिय सहभागिता की।

● यातायात नियमों का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण :- इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, यातायात थाना प्रभारी श्री अरविंद दांगी एवं यातायात निरीक्षक सुश्री राधा यादव की उपस्थिति में स्काउट्स एवं गाइड्स के कैडेट्स को यातायात पुलिस की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में श्री अनिल बागोरा (जिला कमिश्नर), श्री तेज कुमार सिलावट (जिला ट्रेनिंग काउंसलर), श्री उत्कर्ष चौधरी एवं श्री मॉरिस नायडू भी उपस्थित रहे।

● प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को यातायात संचालन की प्रक्रिया, यातायात संकेतों, ट्रैफिक सिग्नल, स्टॉप लाइन, ज़ेबरा क्रॉसिंग तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया कि यातायात नियमों का पालन स्वयं करने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है।

● पलासिया चौराहे पर यातायात पुलिस के साथ संभाली व्यवस्था :- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात श्री विक्रम सिंह रघुवंशी की उपस्थिति में प्रशिक्षण के पश्चात कैडेट्स ने पलासिया चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मियों के साथ यातायात संचालन में सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने वाहन चालकों को रेड लाइट होने पर स्टॉप लाइन के पीछे रुकने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया।

● कैडेट्स ने पैदल यात्रियों को ज़ेबरा क्रॉसिंग से सुरक्षित सड़क पार करने में सहायता की तथा आपातकालीन वाहनों के लिए सुगम रास्ता उपलब्ध कराने में भी सहयोग दिया। बच्चों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, जिस पर अनेक वाहन चालकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।

● विद्यालयों और समाज में भी फैलाएंगे सड़क सुरक्षा का संदेश :- अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात श्री विक्रम सिंह रघुवंशी ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यातायात नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है, इसलिए नियमों को समझना और उनका पालन करना अत्यंत आवश्यक है। स्काउट्स एवं गाइड्स के कैडेट्स अपने विद्यालयों, परिवारों और समाज के अन्य लोगों को जागरूक कर सड़क सुरक्षा अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

● भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ इंदौर के पदाधिकारियों ने इस पहल को सार्थक बताते हुए कहा कि इससे कैडेट्स को यातायात व्यवस्था को नजदीक से समझने और सड़क सुरक्षा नियमों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला है। इस गतिविधि से प्राप्त संदेश को स्काउट्स एवं गाइड्स की विभिन्न टीमों और विद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा। आगामी दिनों में अन्य कैडेट्स भी यातायात पुलिस के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात प्रबंधन में सहयोग करेंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें