Amet News : पीएम श्री राउमावि आमेट में किया कन्या पूजन, कन्या पूजन से होता है चरित्र निर्माण : वैष्णव
आमेट. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड आमेट द्वारा स्थानीय पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मित्र मंडल परिसर में नवरात्रि के शुभ अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत व विशिष्ट अतिथि प्रभारी जगदीश चन्द्र शर्मा थे।
सरस्वती पूजन के बाद अतिथियों व शिक्षकों ने विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं के पैर धूलवाकर, तिलक व मौली बांध कर कन्याओं का पूजन किया। सभी बालक बालिकाओं के लिए कृष्ण भोग महाप्रसाद रखा गया । शिक्षकों द्वारा सभी बालिकाओं को वाटर बोटल का उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड आमेट का आभार व्यक्त करते हुए कन्या पूजन पहल की सराहना व्यक्त की की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड आमेट अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव ने कहा कि कन्या पूजन कार्यक्रम विद्यार्थियों और समाज में नारी सम्मान और चरित्र निर्माण का सकारात्मक प्रयास है।
कन्या पूजन अर्थात नारी सम्मान, समरसता, स्वाभिमान, सुरक्षा सात्विकता का प्रतीक है। विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक प्रतिनिधि जगदीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि कन्या के पैर धोकर पूजन करता है, तो केवल पैर ही नहीं धुलते, बल्कि मन की विकृतियों को भी संस्कारित करने का अवसर मिलता है। इससे समाज में सार्थक और सकारात्मक वातावरण बनता है। खंड अध्यक्ष मुकेश चन्द्र वैष्णव ने सभी छात्र कन्या पूजन कर जीवनपर्यंत नारी सम्मान का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर नलिना चोरड़िया, मीरा सैनी, पूजा शर्मा, भारती बागोरा आदि ने कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया
Amet News : आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय आमेट में नवरात्र महोत्सव की धूम, छात्र छात्राओं ने डांडिया रास से बांधा समां
Amet News : आमेट में 23 साल से हो रहा श्री मातेश्वरी क्लब का गरबा महोत्सव : सैकड़ों बच्चे और युवा पारंपरिक वेशभूषा में ले रहे हिस्सा
Amet News : पीएम श्री राउमावि आमेट में किया कन्या पूजन, कन्या पूजन से होता है चरित्र निर्माण : वैष्णव