श्री चारभुजानाथ जी की पदयात्रा में 200 से अधिक पदयात्री शामिल होंगे : 6 सितंबर को 40 वर्षों से निःशुल्क पदयात्रा प्रभु जयघोष से होगी शुरुआत
पुलकित पुरोहित-शुभम व्यास
इंदौर. श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के मिडिया प्रभारी व प्रमुख यात्रा व्यवस्थापक पंड़ित तरुण व्यास (महाराज) ने पालीवाल वाणी को बताया की श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के संयोजक श्री संतोष जोशी के नेतृत्व में 6 सितंबर 2026 रविवार प्रात: 8.00 बजे श्री चारभुजानाथ जी की भव्य आरती करके जय चारभुजानाथ के जयघोष स्वर्ण ध्वनी के साथ शोभायात्रा के रूप मे रवाना होगी. निरंतर 40 वीं निःशुल्क पदयात्रा भव्य शोभायात्रा के साथ प्रारंभ होगी. जिसमें लगभग 200 से अधिक पैदल यात्रियों का जत्था शामिल होगा.
विभिन्न शहर और गांवों से प्रस्थान के दौरान पैदल यात्री लगभग 550 किलोमीटर की पैदल यात्रा करके डोल ग्यारस पर श्री चारभुजानाथ जी गढ़बोर जिला राजसमंद, राजस्थान के मेला दर्शन प्राप्त करेगे. श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ की यात्रा में इंदौर पालीवाल समाज के अनेको समाजसेवीयों सहित आस-पास के गांवों के पदयात्री शामिल होंगे.
संघ के प्रमुख व्यवस्थापक श्री विजय जोशी (पार्षद), श्री ओमप्रकाश जोशी एवं पालीवाल समाज के कार्यकारिणी सदस्य श्री मुकेश गोपलाल व्यास ने पालीवाल वाणी को बताया की यात्रा 6 सितंबर 2026 रविवार प्रात: 8.00 बजे श्री चारभुजानाथ जी की भव्य आरती करके जय चारभुजानाथ के जयघोष स्वर्ण ध्वनी के साथ शोभायात्रा के रूप मे रवाना होगी. शोभायात्रा में रथ, बग्गी, झांकी, घोड़े, डीजे एवं थाली मादल, राधाकृष्ण की झांकी, शिवजी की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी.
शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप मे मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी अध्यक्ष श्री भुरालाल व्यास सहित शहर व प्रदेश के अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे. आयोजन 17 दिवसीय रहेगी, जिसमें श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के संयोजक श्री संतोष हीरालाल जी जोशी (संटू) यात्रा के हर पड़ाव पर यात्रियों को श्री चारभुजा जी की पवित्र पावन पदयात्रा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते रहेंगे. यात्रा श्री चारभुजानाथ मंदिर पालीवाल ब्राह्मण समाज इंदौर से उज्जैन, नीमच, साँवरिया जी, नाथद्वारा होते हुए श्री चारभुजा जी गढ़बोर पहुचेगी. वहीं रूपनारायण जी सेवंत्री में ध्वजा चढ़ाकर यात्रा का समापन होगा.
विशेष रूप से इस बार यात्रा में 12 वर्षीय युवा से लेकर 80 वर्षीय वरिष्ठगण शामिल होंगे. शोभायात्रा में महिलाओं की व्यवस्था महिला व्यवस्थापकों द्वारा की जाएगी.




पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री चारभुजानाथ जी की पदयात्रा में 200 से अधिक पदयात्री शामिल होंगे : 6 सितंबर को 40 वर्षों से निःशुल्क पदयात्रा प्रभु जयघोष से होगी शुरुआत
देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास : रानी जसुमति के प्रगटे सुंदर कुंवर कन्हाई, नंद घर आनंद भयो, गोकुल बाजे बधाई
हैदराबाद मैराथन 2026 में इंदौर के लगभग 30 धावकों ने हिस्सा लेकर शहर का नाम रोशन किया : प्रेम नारायण शर्मा ने जीता गोल्ड