बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला : इंडस्ट्री में हड़कंप
मुबंई. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर खबर सामने आ रही है कि मुंबई के जुहू में उन पर जानलेवा हमला किया गया. गोलीबारी में कई लोगों के घायल होने की खबर है.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. उन पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है. मुंबई के जुहू में एक्टर पर गोलीबारी की गई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है. टाइगर पर जानलेवा हमले की खबर के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है. ये घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क की है.
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की खबर को मुंबई पुलिस ने भी कंफर्म किया है. ANI के अनुसार, मुंबई पुलिस ने कहा कि मुंबई में हुई इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ सेफ हैं. वो किसी भी तरह से घायल नहीं हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि, फायरिंग की घटना के बाद इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के अनुसार, 3 अज्ञात बाइक सवार होकर आए और उन पर गोलीबारी की. वहीं, इस गोलीबारी के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. शुरुआती जानकारी ये भी सामने आ रही है कि पार्क में बर्थडे पार्टी चल रही थी और इसमें छोटे बच्चों की संख्या ज्यादा थी. कई लोग इवनिंग वॉक के लिए वहां पहुंचे थे.
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है. बिश्नोई ग्रुप की ओर से अनिल पंडित अनमोल बिश्नोई ने पोस्ट शेयर की और लिखा, 'जय महाकाल, जय श्री राम आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है. इसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं. इसको हमने कॉल करके समझाया था पर इसको समझ नहीं आया. इसलिए आज इसको बढ़िया तरीके से समझा दिया और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा. बस देखो और इंतजार करो.'
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आह्वान कुमार ने कासिम हैदर कासिम के 'लाइफ लेसन्स' पॉडकास्ट पर अपनी शॉर्ट फिल्म 'बांद्रा बॉय' के बारे में बात की