📅 Thursday, 08 October 2026 | 10:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,193.20 ▼ -445.50 (-0.61%) • निफ्टी 50: 22,444.05 ▼ -159.00 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,850 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर नाना पाटेकर का निधन : 75 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत : कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

📅 08 October 2026, 09:13 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर नाना पाटेकर का निधन : 75 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत : कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति
बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर नाना पाटेकर का निधन : 75 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत : कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

मुबंई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्‍टर नाना पाटेकर अब इस दुनिया में नहीं हैं। यह चौंकाने वाली और दिल दुखाने वाली घटना गुरुवार, 8 अक्‍टूबर 2026 की सुबह-सुबह आई, जिसने करोड़ों फैंस और पूरे देश को स्‍तब्‍ध कर दिया है। 75 साल की उम्र में उनकी मौत कार्डियक अरेस्‍ट से हुई। वह गोवा में अपने घर पर बेहोशी की हालत में मिले, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्‍टर नाना की जान नहीं बचा पाए।

नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था, जिन्हें सिनेमा की दुनिया नाना पाटेकर के नाम से जानती है। वह हिंदी और मराठी सिनेमा के सबसे चर्चित और दिग्‍गज अभिनेताओं में शामिल थे। नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। उन्‍हें आख‍िरी बाद पर्दे पर इसी साल शाहिद कपूर के साथ 'ओ रोम‍ियो' में देखा गया था।

नाना पाटेकर सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे। वह फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक भी रहे। उन्‍होंने साल 1978 में आई फिल्म ‘गमन’ से हिंदी सिनेमा में डेब्‍यू किया था। उसी दौर में उन्होंने मराठी फिल्‍मों में भी काम किया। साल 1988 में मीरा नायर की फिल्म ‘सलाम बॉम्बे!’, 1989 में रिलीज हुई ‘परिंदा’ ने उन्‍हें पॉपुलैरिटी दी। इस फिल्म में गैंगस्टर की भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

क्रांतिवीर, परिंदा, अग्निसाक्षी, अब तक छप्पन, वेलकम जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाएँ विशेष रूप से याद की जाएगी.

  • सुबह-सुबह नाना पाटेकर जी के निधन की अत्यंत दुखद खबर सुनकर मन बहुत व्यथित है: रवि किशन
  • नाना पाटेकर एक अद्भुत कलाकार थे, जिनका भारतीय सिनेमा में योगदान पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा: जूनियर NTR
  • नाना पाटेकर के निधन पर मणिपाल हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर, डॉ. शेखर सालकर का बयान
  • नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति: योगी आदित्‍यनाथ
  • दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं पाटेकर परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति

    सूचना : पालीवाल वाणी  समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.

     

    Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406 

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें