📅 Tuesday, 24 November 2026 | 02:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.71 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹153,200 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
दिल्ली

कुतुब मीनार परिसर में श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी संसघ का ऐतिहासिक दर्शन

📅 24 November 2026, 01:24 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कुतुब मीनार परिसर में श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी संसघ का ऐतिहासिक दर्शन
कुतुब मीनार परिसर में श्रंमण संस्कृति के महामहिम आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी संसघ का ऐतिहासिक दर्शन

स्तंभों पर अंकित दिगम्बर प्रतिमाओं को देखकर सुनाई अतीत की गाथा

राजेश जैन दद्दू 

दिल्ली. कुतुब मीनार परिसर में दिगम्बर जैन श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी संसघ का आगमन। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक और भावुक क्षण बन गया। आचार्य संघ ने परिसर में स्थित प्राचीन स्तंभों और अवशेषों का दर्शन किया, जिन पर दिगम्बर जैन प्रतिमाएं अंकित हैं।

इस दौरान पट्टाचार्य विशुद्ध सागर जी गुरुदेव ने कहा कि 27 जिन मंदिरों से ये कुतुब मीनार खड़ी की गई है, आज अवशेष के रूप में है, आदेशित कर रहे हैं मेरा भूत क्या था, वर्तमान देख लीजिए। उन्होंने कहा कि दिगम्बर प्रतिमाएं इस बात की साक्षी हैं कि इस क्षेत्र का अतीत किस रूप में था, भले ही वह किसी रूप में आज अपने इतिहास को समेटे हुए है।

अच्छी बात है कि जिसने ये निर्मित किए हैं, उसने इतनी श्रद्धा दिखाई, या देख नहीं पाए मेरे इतिहास को। दिल्ली और इस क्षेत्र के इस प्राचीन वैभव को देखकर आचार्य संघ ने कहा कि इतिहास को मिटाया नहीं जा सकता, वह पत्थरों पर, स्तंभों पर और प्रतिमाओं में आज भी जीवंत है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पट्टाचार्य आचार्य संघ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया और जैन संस्कृति के गौरवशाली अतीत को नमन किया।

!! नमोस्तु शासन जयवंत हो !!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल