📅 Tuesday, 24 November 2026 | 12:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹153,500 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
जयपुर

बेशर्म सरकार है. बीजेपी वालों को शर्म नहीं आती : हार की खीझ मिटाने के लिए लाइट्स हटवाना कतई उचित नहीं : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

📅 24 November 2026, 12:17 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेशर्म सरकार है. बीजेपी वालों को शर्म नहीं आती : हार की खीझ मिटाने के लिए लाइट्स हटवाना कतई उचित नहीं : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
बेशर्म सरकार है. बीजेपी वालों को शर्म नहीं आती : हार की खीझ मिटाने के लिए लाइट्स हटवाना कतई उचित नहीं : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

जयपुर. राजस्थान के टोंक जिले में बीजेपी विधायक के पीए की पत्नी के चुनाव हारने के बाद सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट्स को हटाए जाने की खबरें सामने आ रही हैं. इस बीच मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "इस सरकार ने हद कर दी है. राजनीति यह कहती है कि अगर जनता में नाराजगी है तो सरकार व पार्टी को उसका भरोसा जीतने की कोशिश करनी चाहिए." 

उन्होंने आगे कहा, "हार की खीझ मिटाने के लिए लाइट्स हटवाना कतई उचित नहीं है. अगर प्रशासन की तरफ से यह दलील दी जा रही है कि अवैध तरीके से लगी लाइट्स हटाई गई है तो उसे यह भी बताना चाहिए कि अवैध लाइट्स कब लगी, उसके लिए जिम्मेदार कौन था और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई." 

अशोक गहलोत ने स्ट्रीट लाइट्स को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, "सड़कों पर कोई अवैध तरीके से लाइट्स क्यों लगवाएगा. यह राजस्थान की सरकार के कामकाज करने का एक बड़ा नमूना है. इस घटना से यह साफ होता है कि सरकार गुंडागर्दी कर रही है." 

उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में भी जिस तरह की घटना सामने आई है, वह भी हैरान कर देने वाली है. बीजेपी को जनता के मूड को विनम्रता से स्वीकार कर लेना चाहिए. यह समझना चाहिए कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा क्यों अपने गृह जिले और चुनाव क्षेत्र दोनों ही जगह पर हार गए. बीजेपी वाले हारने के बाद अब तीन पांच कर रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद अब तो ब्यूरोक्रेट्स भी है मानने लगे हैं कि यह सरकार तो गई. सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. अब कोई भी अधिकारी इनके गलत कामों का दबाव नहीं मानेगा. मौजूदा सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया है. हमारे राज की योजनाओं और कार्यक्रमों को बंद कर दिया गया है. इससे लोग बेहद गुस्से में हैं. 

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि यह बेशर्म सरकार है. बीजेपी वालों को शर्म नहीं आती है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान के बीजेपी और सरकार में बैठे लोग बेहद अनुभवहीन है. इस मामले में RSS को दखल देना चाहिए. RSS को दूसरे राज्यों से अनुभवी नेताओं को राजस्थान भेजना चाहिए. 

उन्होंने यह भी कहा कि अनुभवी लोग बाहर से आएंगे तभी राजस्थान में बीजेपी की हालत में कुछ सुधार हो सकता है. हम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहेंगे. हमारा लक्ष्य है कि जनता का काम होता रहे और उसे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल