📅 Tuesday, 03 November 2026 | 02:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,640.62 ▲ +947.84 (+1.25%) • निफ्टी 50: 23,696.25 ▲ +255.45 (+1.09%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,190 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,900 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

Ramayana Movie Full Cast : रणबीर राम, तो यश रावण, लेकिन कौन बना है सुर्पणखा और मंदोदरी?

📅 03 November 2026, 12:36 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Ramayana Movie Full Cast : रणबीर राम, तो यश रावण, लेकिन कौन बना है सुर्पणखा और मंदोदरी?
Ramayana Movie Full Cast : रणबीर राम, तो यश रावण, लेकिन कौन बना है सुर्पणखा और मंदोदरी?

मुंबई. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस पौराणिक फिल्म में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और यश हैं। इसका पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरा भाग अगले साल दिवाली पर आएगा। करीब 33-34 कलाकारों से सजी इस फिल्म में रामायण के कई अहम किरदार देखने को मिलेंगे।

रणबीर कपूर बनेंगे भगवान राम, साई पल्लवी निभाएंगी सीता

IMD रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार के लिए उन्होंने खास तैयारी की है। वहीं, माता सीता के रूप में साउथ अभिनेत्री नजर आएंगी। रावण के किरदार में अभिनेता यश दिखाई देंगे। उनके लुक को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। वहीं, रवि दुबे को लक्ष्मण की भूमिका मिली है। इन चार प्रमुख किरदारों के जरिए फिल्म की कहानी आगे बढ़ेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शूर्पणखा और मंदोदरी का किरदार कौन निभाएगी?

शूर्पणखा और मंदोदरी के किरदार में दिखेंगी ये अभिनेत्रियां

फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं, जबकि मंदोदरी की भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में दिखाई देंगी। इंदिरा कृष्णन कौशल्या और सोनल झा सुमित्रा की भूमिका निभाएंगी। वहीं, शीबा चड्ढा मंथरा के किरदार में नजर आएंगी।

राजा दशरथ से लेकर भरत और शत्रुघ्न तक

फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका अरुण गोविल निभा रहे हैं। खास बात यह है कि अरुण गोविल इससे पहले रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम बनकर घर-घर में लोकप्रिय हुए थे। अब वह राम के पिता के रूप में नजर आएंगे। आदिनाथ कोठारे भरत और नितीश शर्मा शत्रुघ्न का किरदार निभाएंगे। सत्येन चतुर्वेदी सुमंत्र की भूमिका में दिखाई देंगे।

हनुमान बनेंगे सनी देओल, अमिताभ बच्चन देंगे आवाज

फिल्म में भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि, उनके किरदार की झलक को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। फिल्म में कथावाचक के रूप में अपनी आवाज देंगे, जबकि अनुपम खेर जटायु के किरदार को आवाज देंगे। फैजल मलिक कुंभकर्ण और विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा की भूमिका निभाएंगे। परमिंदर चड्ढा सुबाहु के किरदार में नजर आएंगे।

रावण के परिवार और लंका के किरदार भी हैं खास

फिल्म में कई ऐसे किरदार भी हैं, जो लंका की कहानी को आगे बढ़ाएंगे। हरीश उथमन विभीषण, चेतन हंसराज सुमाली और सौरभ सचदेवा मारीच की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा कुणाल कपूर इंद्र देव और सुहैल नायर सुग्रीव के किरदार में दिखाई देंगे। इन कलाकारों के जुड़ने से फिल्म में रामायण के अलग-अलग प्रसंगों को बड़े स्तर पर दिखाने की तैयारी है।

उर्मिला से लेकर ऋषि विश्वामित्र तक, ये कलाकार भी आएंगे नजर

फिल्म में सोनिया बलानी उर्मिला की भूमिका निभाएंगी। रिया कपूर मंडावी और सुरभि दास श्रुतकीर्ति के किरदार में नजर आएंगी। कंचन चेतना ताड़का, आजिंक्य देव ऋषि विश्वामित्र और शिशिर शर्मा वशिष्ठ की भूमिका निभाएंगे। मुकेश तिवारी ऋषि अगस्त्य के किरदार में दिखाई देंगे। इस तरह फिल्म में रामायण के कई महत्वपूर्ण पात्रों को जगह दी गई है।

बड़े बजट में तैयार हो रही है फिल्म

‘रामायण’ को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म में कलाकारों की लंबी सूची के साथ भव्य सेट, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और पौराणिक प्रसंगों को आधुनिक तकनीक से दिखाने की तैयारी है। पहले भाग की रिलीज दिवाली के मौके पर 5 नवंबर 2026 को और दूसरे भाग की रिलीज 2027 में तय बताई गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें