📅 Thursday, 29 October 2026 | 10:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,151.04 ▲ +552.34 (+0.75%) • निफ्टी 50: 22,936.75 ▲ +186.95 (+0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,850 • 🥈 चांदी (1kg): ₹194,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
बॉलीवुड

उजाड़ गया चौहान परिवार का आशियाना! समर की गोली से भीगा चंद्रिका का आँचल, क्या वक़्त रहते लौट पाएंगी उखड़ती हुई सांसें?

📅 30 November -0001, 12:00 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उजाड़ गया चौहान परिवार का आशियाना! समर की गोली से भीगा चंद्रिका का आँचल, क्या वक़्त रहते लौट पाएंगी उखड़ती हुई सांसें?
उजाड़ गया चौहान परिवार का आशियाना! समर की गोली से भीगा चंद्रिका का आँचल, क्या वक़्त रहते लौट पाएंगी उखड़ती हुई सांसें?

: ‘ZEE TV’ के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय शो ‘‘ के 29 अक्टूबर 2026 को आने वाले एपिसोड में एक खौफनाक मोड़ देखना मिलेगा, जहां दुल्हन बदलने की साजिश फेल होने के बाद भी समर शांत नहीं बैठता और गुस्से में अंधा होकर बदला लेने की ठान लेता है। इस बार वह कुछ ऐसा करता है जिससे चंद्रिका की जान आफत में पड़ जाती है। समर के इस खतरनाक कदम से देव, वसुधा और पूरा चौहान परिवार बुरी तरह डर जाता है।

चंद्रिका ने घुटने टेकने से किया इंकार

हालात तब बेहद तनावपूर्ण हो जाते हैं जब समर, वसुधा को पकड़कर उसकी कनपट्टी पर बंदूक रख देता है और उसे जान से मारने की धमकी देता है। समर का मानना है कि दहशत फैलाकर वह दोबारा स्थिति पर काबू पा लेगा। मगर चंद्रिका उसके इस खौफ के आगे घुटने टेकने से साफ़ इनकार कर देती हैं। वह निडर होकर सामने आती हैं और समर को चुनौती देते हुए कहती हैं कि जब वसुधा को खुद मौत का डर नहीं है, तो वो उसकी खोखली धमकियों से क्या डरेगी।

जश्न के बीच हुई खौफनाक घटना

चंद्रिका का यह निडर जवाब समर के गुस्से में घी का काम करता है। इसके बाद कहानी में एक ऐसा भयानक मोड़ आता है जहाँ समर, देव और वसुधा के ठीक सामने चंद्रिका को गोली मार देता है। इस खौफनाक मंज़र को देख देव और वसुधा चीख़ उठते हैं। जिस चंद्रिका ने अपने परिवार की खुशियों को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया, आज उसी चंद्रिका का खून बह रहा है। इस एक गोली ने चौहान परिवार को पूरी तरह बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।

समर की इन हरकतों ने हालात को और भी पेचीदा बना दिया है। क्या चंद्रिका समर की गोली से बच पाएगी? क्या चौहान परिवार समर को तबाही मचाने से रोक पाएगा या उसका बदला किसी की जान ले लेगा?

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें