📅 Thursday, 29 October 2026 | 10:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,151.04 ▲ +552.34 (+0.75%) • निफ्टी 50: 22,936.75 ▲ +186.95 (+0.82%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,850 • 🥈 चांदी (1kg): ₹194,900 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
छत्तीसगढ़

Weather Update: : अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

📅 30 November -0001, 12:00 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Weather Update: : अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 
Weather Update: : अगले दो दिनों तक होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Weather Update: : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ तथा एक पश्चिमी विक्षोभ के सम्मिलित प्रभाव के कारण अगले दो दिनों में पूर्वी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश समेत राज्य के पश्चिमी हिस्से में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है। लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जिसमें राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने तथा 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के चलने की चेतावनी दी है।

हवाओं की गति 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी और गाजीपुर उन जिलों में शामिल हैं, जहां भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और देवरिया में भी भारी बारिश होने की संभावना है।

शुक्रवार को इन जिलों में होगी भारी बारिश

इस मौसम तंत्र (जो गुरुवार सुबह दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर कमजोर पड़ गया था) के उत्तर की ओर बढ़ने और शाम तक और कमजोर हो जाने की उम्मीद है। शुक्रवार को कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या और अंबेडकर नगर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सुलतानपुर और अमेठी सहित कई जिलों में तेज हवाओं और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है। विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को पूरे राज्य में अधिकतम तापमान में 5-8 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट आने का अनुमान जताया है।

1 नवंबर को मौसम रहेगा शुष्क

इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है। 31 अक्टूबर और एक व दो नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जबकि एक नवंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी-तूफान के दौरान वे घर के अंदर ही रहें, पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें, और जलभराव वाले इलाकों तथा उफान पर चल रही नदियों से दूर रहें।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें