📅 Monday, 07 September 2026 | 11:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,148.13 ▼ -367.30 (-0.48%) निफ्टी 50: 23,769.35 ▼ -128.35 (-0.54%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,370 🥈 चांदी (1kg): ₹221,200 ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : IPS अफसरों का किया तबादला

📅 19 August 2026, 09:37 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : IPS अफसरों का किया तबादला
छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल : IPS अफसरों का किया तबादला

रायपुर. राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। इसके तहत प्रशांत कुमार अग्रवाल और जी.सी. जायसवाल को स्टेट साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) में पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक प्रशांत कुमार अग्रवाल को S4C में IG तथा जी.सी. जायसवाल को S4C में DIG की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोनों अधिकारियों को साइबर अपराधों की रोकथाम, साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय और राज्य में साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार की ओर से दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच S4C में वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति को महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें