IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
नई दिल्ली. IDBI बैंक को कनाडा की Fairfax कंपनी को बेचने के प्रस्ताव के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने भूख हड़ताल का ऐलान किया है. ऑल इंडिया IDBI ऑफिसर्स एसोसिएशन और एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने मिलकर 2 और 3 नवंबर 2026 को देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया है.
एसोसिएशन के मुताबिक, यह हड़ताल देश भर में बैंक की सभी शाखाओं और कार्यालयों में होगी और इस दौरान बैंक का कामकाज पूरी तरह से ठप रहने की संभावना है. एसोसिएशन ने बैंक कर्मचारियों, ट्रेड यूनियनों, ग्राहकों, जमाकर्ताओं और नागरिक समाज संगठनों से भूख हड़ताल का समर्थन करने की अपील की है.
सरकार और बैंक मैनेजमेंट के साथ बातचीत के लिए तैयार
फोरम ने प्रस्तावित बिक्री का इस आधार पर विरोध किया है कि वित्तीय स्थिति में सुधार के बावजूद इससे बैंक के सार्वजनिक क्षेत्र के स्वरूप पर असर पड़ेगा. एसोसिएशन ने कहा कि हम सरकार और बैंक मैनेजमेंट के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अगर मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जा सकता है.
बैंक कर्मचारियों की मांग है कि सरकार बैंक को प्राइवेट न करे और LIC से या बाजार से 6% शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी 51% पर बनाए रखे, जैसा कि 2003 में संसद में वादा किया गया था. कर्मचारियों को डर है कि प्राइवेट होने पर नौकरी की शर्तें, पेंशन, रिजर्वेशन और वेतन बढ़ोतरी खत्म हो जाएगी.
सरकारी बैंकों में ट्रांसफर का ऑप्शन मिले- कर्मचारी
कर्मचारियों ने मांग की है कि अगर बिक्री होती भी है तो उन्हें सरकारी बैंकों में ट्रांसफर का ऑप्शन मिले और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी रखा जाए. उन्होंने कहा IDBI ने किसानों, छोटे कर्जदारों और सरकारी योजनाओं में बड़ी भूमिका निभाई है, इसे प्राइवेट करने से जनता को नुकसान होगा. अगर मांग नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल भी हो सकती है. यूनियन ने आईडीबीआई बैंक में कार्यरत आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों को भी स्थायी नौकरी देने की मांग की है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान : देशभर की ब्रांचों में दो दिन की हड़ताल का नोटिस दिया
कच्चे माल और प्रमुख जिंस कीमतों में बढ़ोतरी से एफएमसीजी के परिचालन मार्जिन पर सितंबर तिमाही में दबाव पड़ने की आशंका
पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की प्रेस संगठनों ने की निंदा : दिल्ली में प्रदर्शन कवर कर रहे, पत्रकारों के फोन तथा उपकरण जब्त
जंतर मंतर पर प्रदर्शन से पहले- अभिजीत दिपके, रांका और सौरव हिरासत में... फ्लाइट के अंदर ही एक्शन...' : 'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' : अनुराग कश्यप