भव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इंदौर से देवास तक निःशुल्क पदयात्रा : गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प
Anil Bagora-Sunil Paliwal
इंदौर. राष्ट्रीय सनातन सेवा संघ, इंदौर के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आयोजक पं. तरुण व्यास महाराज ने बताया कि अखंड भारत निर्माण एवं गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के संकल्प को लेकर प्रदेश की ऐतिहासिक इंदौर से देवास निरंतर14 वीं पदयात्रा एवं भव्य शोभायात्रा 202, भोलेनाथ कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड, इन्दौर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा भोलेनाथ कॉलोनी से राधाकृष्ण मंदिर, जैन मंदिर, कालानी नगर चौराहा, अंकित होटल, रामचंद्र नगर होते हुए बड़ा गणपति पर संपन्न हुई।
जिसके पश्चात् माँ तुलजा भवानी गरबा मंडल की 101 नन्ही कन्याओं को राष्ट्रीय सनातन संघ के सहयोगी श्री वीरेन्द्र गुप्ता जी, श्री संध्या यादव जी दीदी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

आगे की जानकारी देते हुए पं. तरुण व्यास महाराज ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह सम्पूर्ण होने के पश्चात् समस्त पदयात्रीयों को सम्मानित करके पदयात्रा इमली बाजार, छिमनबाग चौराहा, परदेशीपुरा, पाटनीपुरा, विजय नगर, क्षिप्रा होते हुए माँ चामुण्डा व माँ तुलजा भवानी की पवित्र पावन नगरी देवास टेकरी पहुँची, जहाँ तुलजा भवानी माताजी को ध्वजा समर्पित करके महामाई का अनुष्ठान किया। तत्पश्चात् समस्त पदयात्रियों को बस के माध्यम से इन्दौर लाया गया। पदयात्रा में जल सेवा व डी-जे का वाहन देवास विशेष रूप से मौजूद था।

उक्त पदयात्रा की शोभायात्रा में मातृशक्तियों की सम्पूर्ण व्यवस्था राष्ट्रीय सनातन संघ महिला मंडल के माध्यम से की गई जो सफल रही। इस शोभायात्रा में माताजी का रथ, डी-जे-वाहन, ऊंट, घोड़ी, बग्गी सहित राजस्थानी ढोल ने समा बांधा.
उक्त पदयात्रा की शोभायात्रा में श्री संदीप दुबे जी, संध्या यादव जी, श्री वीरेंद्र गुप्ता जी, श्री कैलाश बागोरा जी, श्री संतोष जोशी जी, भावेश दवे एवं धर्मेश यादव उपस्थित थे। 14 वे वर्ष की इस परंपरागत भव्य पदयात्रा के ध्वजाधारी पंकज सेन रहे आपको बता दें कि इंदौर से देवास तक एक व्यक्ति के द्वारा ही हर वर्ष ध्वजा को समर्पित किया जाता है.


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इंदौर से देवास तक निःशुल्क पदयात्रा : गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प
मशीनों और फैक्ट्री में निर्मित कॉर्पोरेट और ब्रांडेड ज्वेलर्स शोरूम सोने की ज्वैलरी और आभूषणों के मेकिंग चार्जेस सोने के रेट के अनुपात में प्रतिशत % में क्यों लेते हैं?
गरबा पंडालों से जल संरक्षण की गूंज : अल्प वर्षा के बीच पानी बचाने की अपील बनी नवरात्रि आयोजनों का खास संदेश
इंदौर से आज ऐतिहासिक निःशुल्क पदयात्रा देवास प्रस्थान करेंगी : शोभायात्रा का होगा भव्य स्वागत : गौमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने का संकल्प