📅 Friday, 16 October 2026 | 12:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,315.61 ▲ +1,533.72 (+2.11%) • निफ्टी 50: 22,997.35 ▲ +374.65 (+1.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,950 • 🥈 चांदी (1kg): ₹212,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
इंदौर

गरबा पंडालों से जल संरक्षण की गूंज : अल्प वर्षा के बीच पानी बचाने की अपील बनी नवरात्रि आयोजनों का खास संदेश

📅 15 October 2026, 11:37 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गरबा पंडालों से जल संरक्षण की गूंज : अल्प वर्षा के बीच पानी बचाने की अपील बनी नवरात्रि आयोजनों का खास संदेश
गरबा पंडालों से जल संरक्षण की गूंज : अल्प वर्षा के बीच पानी बचाने की अपील बनी नवरात्रि आयोजनों का खास संदेश

मां काली, भगवान नरसिंह की भव्य नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन

कहीं मां काली, तो कहीं भगवान नरसिंह की लीला का सजीव मंचन

इंदौर. अल्प वर्षा के चलते इंदौर में संभावित जल संकट की चिंता के बीच निपानिया क्षेत्र के नवरात्रि एवं गरबा आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जागरूकता की मिसाल भी पेश कर रहे हैं। विभिन्न गरबा पंडालों में नृत्य और जनसंपर्क के माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। आयोजक लोगों से पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने और हर बूंद बचाने का संकल्प लेने की अपील कर रहे हैं।

तुलसी नगर, महालक्ष्मी नगर, पुष्प विहार एक्सटेंशन, साईं कृपा, राधिका पैलेस और अमृत पैलेस सहित विभिन्न कॉलोनियों में आयोजित गरबा कार्यक्रमों के जरिए जल संरक्षण को जन अभियान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय पार्षद संगीता महेश जोशी भी गरबा आयोजनों में शामिल होकर नागरिकों से पानी की बर्बादी रोकने और जल संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान कर रही हैं।

मां काली के मंचन ने बांधा समां

नवरात्रि के अंतिम दिनों में क्षेत्र के गरबा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गरबा और डांडिया की उमंग के बीच धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पुष्प विहार एक्सटेंशन में मां काली पर आधारित भव्य नाट्य मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभावशाली अभिनय और सशक्त प्रस्तुति के माध्यम से मां काली के दिव्य स्वरूप, शक्ति और अधर्म के विनाश का संदेश दिया गया। इस आयोजन ने दर्शकों को सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपराओं और आध्यात्मिक चेतना से भी जोड़ा।

अमृत पैलेस में भगवान नरसिंह की लीला का मंचन

अमृत पैलेस कॉलोनी में भगवान विष्णु के चतुर्थ अवतार भगवान नरसिंह की भव्य एवं प्रेरणादायी नाट्य प्रस्तुति हुई। इसमें भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति, ईश्वर के प्रति विश्वास और सत्य के प्रति निष्ठा को सजीव रूप में दर्शाया गया। भगवान नरसिंह के अवतार के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सच्ची भक्ति की शक्ति अडिग होती है और अधर्म का अंत निश्चित है।

तुलसी नगर स्थित माँ दुर्गा, सरस्वती मंदिरों में महाआरती और दुर्गा सप्तशती का पाठ

तुलसी नगर स्थित अनंतेश्वर धाम के मां दुर्गा मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। वहीं, तुलसी नगर के सरस्वती मंदिर में गरबा आयोजन के साथ प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ और आरती की जा रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें