श्री चारभुजानाथ की भव्य पैदल यात्रा आज पालीवाल भवन से प्रस्थान करेंगी : जगह-जगह होगा भव्य स्वागत
इंदौर. श्री चारभुजानाथ भक्त मंडल एवं पालीवाल बंधु के व्यवस्थापक सर्वश्री तपन व्यास, राजेश बागोरा, ज्ञानेंद्र आंजना ने पालीवाल वाणी को बताया कि ब्रह्मलीन श्री शंभुलाल पिता तुलसीराम व्यास (महाराज) की प्रेरणा से आज ब्रह्म मुहर्त में प्रभु श्री चारभुजानाथ की भव्य पैदल यात्रा का निरंतर 39 वां वर्ष हैं. उक्त यात्रा में पदयात्री श्रध्दा भक्ति एवं प्रभु के प्रति समर्पण भाव का संकल्प देकर पद यात्रा में भक्तगण शामिल होते है.
इंदौर से प्रभु चारभुजा मंदिर राजस्थान तक लगभग 550 किलो मीटर से ज्यादा की यात्रा करने हेतु सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष पदयात्री दिनांक आज दिनांक 5 सितंबर 2026 शनिवार को प्रभात फेरी के रूप में श्री चारभुजानाथ मंदिर परिसर, पालीवाल धर्मशाला इंदौर से श्री चारभुजा (गढ़बोर) राजस्थान के लिए प्रस्थान हो रही हैं.
प्रभु यात्रा इंदौर से 5 सितंबर 2026 शनिवार को रवाना होकर 22 सितंबर 2026 तक निरंतर जयघोष के साथ भक्त अपनी सेवाएं प्रभु आराधना में दिखाई देगें. रात्रि विश्राम के पूर्व पैदल यात्री पूजा-अर्चना प्रतिदिन कर भजन कीर्तन का दौर चलेगा. श्री चारभुजानाथ की भव्य पैदल यात्रा शुल्क श्रद्वा भक्ति और समर्पण भाव के रूप रखी गई हैं.
पैदल यात्रा में शामिल होने के लिए आज पदयात्री श्री चारभुजानाथ मंदिर इंदौर रात्रि जागरण में दुर-दराज से यात्रा में शामिल हुए. श्री चारभुजानाथ भक्त मंडल द्वारा ब्रह्म मुहर्त में सुबह 5. 30 बजे हनुमान चालीसा, चतुर्भूजपच्चीसी पाठ, मंगला आरती के पश्चात् इंदौर से चारभुजा के लिए सादगी पूर्ण पदयात्रा की तैयारी कर रहे हैं.
● पद यात्रा व्यवस्था सेवा समिति : सर्वश्री राजेश बागोरा, तपन व्यास, ज्ञानेंद्र आंजना, पुरुषोत्तम बागोरा, हर्षद जोशी (मोनु), दिनेश व्यास, निर्भय सिंह जी आँजना, कमलेश व्यास, भारत सिंह आँजना, आशाराम जी आँजना ने आगे बताया कि श्री चारभुजानाथ भक्त मंडल, पालीवाल बंधुओं के तत्वाधान में निकलने वाली प्रभात फेरी में प्रतिवर्षानुसार इंस वर्ष पैदल यात्रा में मातृशक्ति आकर्षण का केंद बिंदु रहेगी. प्रभातफेरी शोभायात्रा में पदयात्रीयों का विभिन्न मंचों से भव्य स्वागत होगा. इस दौरान समाज के सम्मानिय समाजबंधु श्री चारभुजानाथ भक्त मंड़ल के पदयात्रीयों को स्वागत, सत्कार कर उन्हें आगामी यात्रा के लिए रवाना करेंगे.
● ऐतिहासिक पदयात्रा : यह इंदौर व मालवा क्षेत्र से चारभुजानाथ (राजस्थान) के लिए निकलने वाली सबसे प्रमुख और पुरानी पदयात्राओं में से एक है, जो विगत 39 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही हैं.
● यात्रा का स्वरूप : यह यात्रा पूर्णतः निःशुल्क और सेवाभावी होती हैं. इसमें सैकड़ों भक्त (पदयात्री) हाथों में भगवा ध्वज लेकर भजन-कीर्तन करते हुए लगभग 15 से 17 दिनों में अपनी यात्रा पूरी करते हैं.
● मार्ग और स्वागत : यह पदयात्रा मध्य प्रदेश के इंदौर, रतलाम, मंदसौर जैसे शहरों से होते हुए राजस्थान की सीमा में प्रवेश करती है, जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत मंचों से प्रभु श्री चारभुजानाथ की आरती कर पूष्प वर्षा करते हुए स्वागत करते है और विभिन्न यात्रा मार्ग में जगह-जगह सामाजिक संगठनों द्वारा यात्रियों के लिए भोजन और विश्राम की व्यवस्था की जाती है.
● सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं.
Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री चारभुजानाथ जी की पदयात्रा में 200 से अधिक पदयात्री शामिल होंगे : 6 सितंबर को 40 वर्षों से निःशुल्क पदयात्रा प्रभु जयघोष से होगी शुरुआत
देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास : रानी जसुमति के प्रगटे सुंदर कुंवर कन्हाई, नंद घर आनंद भयो, गोकुल बाजे बधाई