Wednesday, 04 March 2026

ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 4 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : रंगों के इस पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ ...

paliwalwani
आज का दैनिक राशिफल 4 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : रंगों के इस पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ ...
आज का दैनिक राशिफल 4 मार्च 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : रंगों के इस पावन पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ ...

होली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 

रंगों का यह पावन पर्व आपके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ, उमंग और नए अवसर लेकर आए।

आपके हर दिन में प्यार के रंग घुलें,

हर सपना साकार हो,

और हर रिश्ता विश्वास के रंग से और भी गहरा हो जाए।

जैसे श्रीकृष्ण ने वृंदावन में प्रेम और आनंद के रंग बिखेरे,

वैसे ही आपकी ज़िंदगी भी हँसी और खुशियों से रंगीन रहे।

इस होली पर नफरत के सारे रंग मिटाकर

मोहब्बत और भाईचारे का गुलाल उड़ाएँ।

आपको और आपके परिवार को होली की ढेरों शुभकामनाएँ!

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन  उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपने भाई बहनों के साथ अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करके किसी पिकनिक पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको थोड़ी परेशानी होगी, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आज आपको आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे व परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। आज आप कुछ समय अपने लिए भी समय निकालेंगे और अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी आज आप कर सकते हैं।

● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आप अपनी मीठी बातों से लोगों की समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आपके कुछ मित्र भी आपसे अपनी समस्याओं को साझा कर सकते हैं और आप उनकी समस्याओं को सुनेंगे और उन्हें अच्छी सलाह देंगे, जो लोग घर से दूर हैं, वह आज अपने परिवार के सदस्यों से मेल मिलाप करने आ सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान भी बना सकते हैं। यदि आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट लग रही है, तो आज आपको किसी भी यात्रा पर जाने को टालना बेहतर रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं।

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज वैवाहिक जीवन में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिनके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने मन में किसी भी गलत विचारों को आने नहीं देंगे, जिसके कारण आपके एक के बाद एक सभी कार्य बनते चले जाएंगे। आज आपका कोई अधूरा कार्य पूरा होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और परिवार में छोटे बच्चों के साथ भी आज आप कुछ समय व्यतीत करेंगे व उनके लिए कुछ गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आज यदि आपको कोई निर्णय लेना हो, तो आपको उसे भावुकता में लेने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह निर्णय गलत हो सकता है, इसलिए आज आपको सभी बातों को ध्यान में रखकर ही किसी निर्णय को लेना होगा।

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन अविवाहित जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज यदि परिवार में कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें अपने क्रोध पर काबू रखना होगा या परिवार के सदस्यों से बातचीत करके किसी मुद्दे पर पहुंचना होगा, नहीं तो आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आज आप अपने घर परिवार की जरूरतों की किसी खास वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महतवपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो आपके व्यवसाय के लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उस में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधान रहें।

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन  कुछ चिंताओं भरा रहेगा, क्योंकि आज आप संतान के करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपने पिताजी से भी सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज आपके व्यवहार में भी कुछ चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्य भी आपके व्यवहार के कारण परेशान रहेंगे, जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज दिन उतम रहेगा, लेकिन आज आपको अपने भाइयों से किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप अपने खर्चों पर लगाम लगाने में कामयाब रहेंगे, जिसके लिए आप एक बचत प्लान करके चलेंगे और यह आपका एक सही निर्णय होगा, इसके बजट के कारण आपके परिवार के सदस्यों को कोई परेशानी हो सकती है, लेकिन इससे आप अपने काफी धन को संचय करने में सफल रहेंगे। आज ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है, नहीं तो वह आपका कोई मनमुटाव करा सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने किसी साथी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने कुछ गिले-शिकवे दूर करके अपने किसी पुराने मित्र को गले लगाएंगे।

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिसके कारण आप अपने काफी कामों को भी पूरा करने में सफल रहेंगे और अपने शरीर से आलस्य को दूर भगा देंगे, जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए आपका यदि कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें दोनों पक्षों की बात सुनी होगी, तभी किसी निर्णय पर पहुंचना होगा, यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर भी आज आप अपनी एक अच्छी छवि बना सकते हैं, जिसका बाद में आपको लाभ अवश्य मिलेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने किसी भी सहयोगी पर भरोसा करने से बचना होगा।

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा, क्योंकि आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके कुछ शत्रु आपको क्रोध दिलवाने की पूरी कोशिश करेंगे और वह उसका फायदा उठाएंगे, लेकिन आपको क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करवा सकते हैं। आध्यात्मिक क्षेत्रों में जो लोग अग्रसर हैं, आज आपको मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती हैं। आज आपको अपने दोस्तों से भी कोई सरप्राइस मिल सकता है। आज आप अपने किसी विदेश में रह रहे परिजन से फोन पर बातचीत करके किसी खुशखबरी को पाकर प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने के कारण परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। आज आपको अपने दोस्तों से भी कोई सरप्राइस मिल सकता है। 

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है, जो उनके लिए बहुत पसंदीदा होगा और जिसके लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे, उन्हे वह मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी को धन उधार देने से पहले सावधान होना होगा। उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, तभी देना होगा, नहीं तो उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आज आपनी मीठी वाणी से आप लोगों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन प्रेम जीवनजी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे और अपने मन की कुछ समस्याओं को एक दूसरे से साझा करेंगे। सायंकाल के समय आपके घर  कोई परिजन मेल मिलाप करने आ सकता है, जिनके साथ आप छोटे-मोटी पार्टी भी कर सकते हैं। आज आपको अपनी माताजी से कोई उपहार मिल सकता है। नौकरी से जुड़े जातकों को आज पदोन्नति अथवा वेतनवृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन उनके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न होंगे, जो उनकी सफलता को देखकर ना खुश रहेंगे और उन्हें परेशान करने की भी पूरी कोशिश करेंगे।

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको शिक्षा में मनचाही सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज आप अपनी बहन के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं, जिसके कारण आपकी उस समस्या का समाधान भी आसानी से होगा, लेकिन आज आपको अपनी संतान के बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर भी अग्रसर हो सकते हैं, इसलिए आज आपको सावधान रहना होगा। राजनीति से जुड़े जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, क्योंकि उनको आज कोई ऐसा बेहतर अवसर मिल सकता है, जिससे उनका करियर और चमकेगा।

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको अपने करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है और यदि आप संतान को भी कहीं दूर से किसी नौकरी को करने के लिए भेजना चाहते हैं, तो आपका वह सपना भी आज पूरा होगा, लेकिन आज आपको अपने आलस्य को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है, नहीं तो वह आपके व्यापार की गति को काम करेगा और आप अपने कुछ कामों को भी आगे के लिए चला सकते हैं। आज आपको कोई नई उपलब्धि भी प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण परिवार के लोगों को आप पर गर्व होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य में आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपकी माताजी की कोई मन की इच्छा पूरी होने के कारण उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News