📅 Saturday, 07 November 2026 | 11:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
उदयपुर

मेनारिया समाज के गौरव देव मेनारिया की फिल्म बिहू अटैक 16 जनवरी को रिलीज होगी

📅 11 January 2026, 03:53 AM • ✍️ चन्द्रशेखर मेहता • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेनारिया समाज के गौरव देव मेनारिया की फिल्म बिहू अटैक 16 जनवरी को रिलीज होगी
मेनारिया समाज के गौरव देव मेनारिया की फिल्म बिहू अटैक 16 जनवरी को रिलीज होगी

चन्द्रशेखर मेहता 

प्रतापगढ़.

इन दिनो सोशल मीडिया पर सेना पर आधारित फ़िल्म बिहू अटैक का ट्रेलर बहुत वाईरल हो रहा है. जिसे अब तक करोडो लोग सोशल साइट्स पर देख चुके है. 

मेनारिया समाज के गौरव, पिछले कई वर्षों से अलग-अलग वेब सीरीज, छोटे पर्दे पर काफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे, युवा कलाकार देव मेनारिया की बड़े पर्दे पर फिल्म आ रही है. ’’बिहू अटैक’’ ये पूरी तरह से इंडियन आर्मी और असम राज्य की संस्कृति (बिहू) पर आधारित है. जिसमें निकट के गांव मेणार के निवासी देव मेनारिया इस फिल्म के निर्माता भी है. 

फिल्म में कलाकार देव मेनारिया के साथ अन्य कई बड़े फिल्म कलाकार भी जुड़े हुए हैं. अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज समिति के पूर्व उपाध्यक्ष एवं मेनारिया-सन्देश के संपादक चन्द्रशेखर मेहता ने सभी से विशेष अपील है कि हम सब मिलकर देव मेनारिया की इस फिल्म-“बिहू अटैक“ को  सफल बनाएं. भारतीय सेनानियों पर आधारित इस फिल्म को एक बार जरूर देखें.

इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया वॉट्स एप्प, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर बहुत वायरल हो चुका हैं. इस मूवी को जरूर देखें, ताकि सेना पर आधारित फ़िल्म को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके, वहीं हमारे समाज के गौरव देव मेनारिया को हम सब प्रोत्साहित करें ताकि भविष्य में भी मेनारिया, नागदा समाज, पालीवाल समाज को नाम रोशन होता रहें.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें