Thursday, 26 February 2026

ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 26 फरवरी 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का दैनिक राशिफल 26 फरवरी 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 26 फरवरी 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी. व्यापार में पिता से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा. किसी प्रियजन का दूर देश से शुभ समाचार आएगा. भूमि के क्रय विक्रय में लगे लोगों को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी. नवीन उद्योग धंधे की शुरुआत कर सकते हैं. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपके साहस एवं मनोबल में वृद्धि होगी. किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें. धोखा हो सकता है. राजनीति में आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में संलग्न लोगों को नवीन दायित्व प्राप्त होंगे. समाज में आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया जा सकता है.

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन विशेष सुख, उन्नति कारक नहीं रहेगा. महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष बढ़ सकता है. व्यवहार में संयमपूर्वक आचरण करें. विरोधी पक्ष आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है. इस संबंध में सावधानी बरतें. कार्य क्षेत्र में परिश्रम के बावजूद भी उसे अनुपात में फल प्राप्त नहीं होगा. सहयोगी जनों से मतभेद उभर सकते हैं. किसी के बहकावे में न आए. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नए आय स्रोत पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. परेशानियां कम होगी. सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार बनाने की कोशिश करें. पहले से सोचे समझे कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी. आपकी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योग बन सकते हैं.

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन रोजगार व्यापार में अकारण विघ्न बाधा का सामना करना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद कुछ सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी. अपनी ही गलती से हानि उठानी पड़ सकती है. बिना सोचे समझे कुछ भी न करें. किसी से कुछ ना कहें. पर्यटक स्थल की यात्रा पर जाने की योग बनेंगे. शत्रु पक्ष आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे. इस संबंध में सावधानी अवश्य रखें. संयम रखें. अनावश्यक वाद विवाद से बचें. अधिक लोभ लालच वाली स्थिति से बचें. मान सम्मान आदि में भी कमी आ सकती है. मित्रों द्वारा ऐसा संभव सुख सहयोग प्राप्त होता रहेगा.

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन अधिक शुभ एवं लाभदायक रहेगा. महत्वपूर्ण कार्य में संघर्ष बना रहेगा. अधिक वाद विवाद वाली स्थिति से बचें. किसी के बहकावे में न आए. व्यवसाय के क्षेत्र में किए गए कार्यों का लाभ मिलेगा. आजीविका के क्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करने से लाभ होगा. मनपसंद भोजन प्राप्त होगा. नौकरी में अपने कार्य के अतरिक्त और अधिक जिम्मेदारी रहेगी. राजनीति में कोई निर्णय जल्दबाजी में न ले. खूब सोच विचार कर ले. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से निकटता का लाभ मिलेगा. किसी अधूरे कार्य में सफलता मिलेगी. उद्योग धंधे में विस्तार कर सकते हैं.

क्रोध विनाशकारी शत्रु : संसार में एक से एक बढ़कर क्रोधी राजा, महाराजा और नवाब-बादशाह हुए

 

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन गायन के क्षेत्र में जुड़े लोगों को बड़ी सफलता अथवा सम्मान मिलेगा. व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे. किसी राजनीतिक व्यक्ति से संबंध में प्रगाढ़ता आएगी. आपकी मधुर वाणी एवं सरल व्यवहार के कारण सम्मान मिलेगा. श्रृंगार में रुचि बढ़ेगी. बौद्धिक कार्य में धन लाभ होगा. किसी प्रियजन का दूर देश से शुभ समाचार मिलेगा. रोजगार या व्यापार के लिए इधर उधर घूमने पड़ेगा. पर्यटक स्थल की सैर करेंगे. भूमि संबंधी कार्य से लाभ होगा. शेयर, लॉटरी आदि में पूंजी निवेश कर सकते हैं. आध्यात्मिक कार्य क्षेत्र में ख्याति प्राप्त होगी. किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन एवं सानिध्य मिलेगा. यात्रा में नए मित्र बनेंगे.

उपासना, साधना व आराधना : यह ब्राह्मणों की गायत्री

 

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके साहस एवं पराक्रम को देख विरोधियों के छक्के छूट जाएंगे. व्यापार में कठिन परिश्रम के बाद सफलता मिलने के योग हैं. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा राजनीतिक व्यक्ति के सहयोग से दूर होगी. बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा. सुरक्षा विभागों से जुड़े लोगों को अपनी गुप्त योजना के कारण शत्रुओं पर बड़ी सफलता प्राप्त होगी. नौकरी में महत्वपूर्ण पद अथवा जिम्मेदारी मिलेगी. माता-पिता के कारण समाज में मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. खेल प्रतियोगिता में विजय एवं सफलता मिलेगी. वाहन सुख में वृद्धि होगी. निर्माण संबंधी कार्य गति पकड़ेगा. सामाजिक कार्य में सहभागिता करेंगे.

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है. नौकरी छूट सकती है. कार्य क्षेत्र में अत्यधिक भाग दौड़ थका देगी. व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा. राजनीति में झूठा आरोप लगाकर पद से हटाया जा सकता है. किसी प्रियजन से धोखा मिल सकता है. नौकरी में उच्च अधिकारी अकारण नाराजगी प्रकट कर सकते हैं. यात्रा में कष्ट का सामना करना पड़ेगा. शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं. अन्यथा दुर्घटना हो सकती है. कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके विरुद्ध आ सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण विलंब हो सकता है. ग्रस्त जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं.

ईश्वर की इच्छा ही सर्वोपरि

 

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन मनोकामना पूर्ण होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी. राजनीतिक महत्वाकांक्षा महत्वपूर्ण होगी. किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग साथी से सहयोग मिलेगा. वाहन खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी. किसी दूर देश से प्रियजन का घर आगमन होगा. रोजगार व्यापार में उन्नति के साथ लाभ होगा. किसी मांगलिक कार्यक्रम की जिम्मेदारी मिल सकती है. नौकरी में अधीनस्थित के कारण विवाद उत्पन्न हो सकता है. अध्यापन में अभिरुचि अधिक रहेगी. किसी अत्यधिक उच्च स्थान पर जाने से बचें. घर में भोग विलास की वस्तुएं पर अधिक ध्यान रहेगा. मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा.

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामान्य सुख एवं उन्नति दायक रहेगा. अपनी निजी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ही महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ा निर्णय ले. सामाजिक गतिविधियों के प्रति अधिक जागरूक रहें. अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें. अपने महत्वपूर्ण कार्य को दूसरे के भरोसे ना छोड़े. यात्रा करने की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है. अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे. राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी. रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. किसी प्रियजन से मेल मिलाप होगा. नौकरी में अधीनस्थ लाभकारी सिद्ध होगा. पैतृक चल अचल संपत्ति का विवाद कोर्ट के माध्यम से सुलझ जाएगा.

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्यक्षेत्र में विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा. आप धैर्य से काम ले. व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे. नवीन व्यापार शुरू कर सकते हैं. नौकरी में अधीनस्थ से व्यर्थ विवाद हो सकता है. उद्योग धंधे में पूंजी निवेश सोच विचार कर करें. भूमि संबंधी कार्य से तनाव होगा. राजनीति में किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य मिलेगा. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने में कुछ समय लग सकता है. पारिवारिक समस्या गंभीर रूप ले सकती है. बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने उच्च अधिकारियों के साथ निकटता का लाभ मिलेगा. माता से कारण अनबन हो सकती है. किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी.

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन कार्यक्षेत्र में विरोधियों के षड्यंत्र से सावधान रहें. व्यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा. किसी के बहकावे आदि में न आए. सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. खुद ऊपर भरोसा रखें. कार्य व्यवसाय के क्षेत्र के प्रति अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. रचनात्मक रूप से कार्य करने से लाभ होगा. व्यवहार को सकारात्मक रखें. अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है. किसी प्रियजन से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न रहेगा. नौकरी में आप पर आरोप लगाकर नौकरी से हटाया जा सकता है. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा किसी विपरीत लिंग साथी के सहयोग से दूर होगी.

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन पूर्व से रुके हुए कार्य सिद्ध होने के योग बनेंगे. उच्च पद प्राप्त लोगों के साथ संपर्क बनेंगे. राजनीति के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी. लोग आपके परिवार से प्रभावित होंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. अपने पराक्रम से आर्थिक स्थिति को सुधारने में सफल होंगे. लंबे समय से अटके हुए कुछ कार्य बनने के योग बनेंगे. उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों के साथ जन संपर्क करने से कार्य क्षेत्र में निकटता बढ़ेगी. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय करें. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी. नौकरी में कोई नवीन दायित्व मिलने के योग बनेंगे. यात्रा में सुख सुविधा प्राप्त होगी. स्वाध्याय में अभिरुचि बढ़ेगी. रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.

● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News