📅 Monday, 07 September 2026 | 12:58 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 24°C (आंशिक बादल)
ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 7 सितंबर 2026 सोमवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

📅 06 September 2026, 11:54 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 18 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का दैनिक राशिफल 7 सितंबर 2026 सोमवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 7 सितंबर 2026 सोमवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज जीवन के खुशनुमा दौर से गुजरेंगे। धनवर्षा के योग बन रहे हैं। पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है, मुहब्बत दस्तक दे रही है। छात्रों को सफलता मिलना सुनिश्चित है। एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाते हुए अच्छी सेहत का लुत्फ उठा रहे हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दु:ख के भागीदार बनें ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका खयाल रखते हैं। मनोरंजन और भोग-विलासिता में अच्छे-खासे पैसे खर्च होने के संकेत हैं। हालांकि इन खर्चों पर आपको लगाम लगाने की जरूरत होगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और यथासंभव पैसे बचाने की कोशिश करें।

सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज स्फूर्ति से भरे रहेंगे। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी, आप किसी फायदेमंद डील को हासिल करने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। प्रॉपर्टी की उचित कीमत मिलने के योग हैं। स्थायी प्रेम संबंध को विवाह में बदलने का विचार पक्का करेंगे। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। जरूरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका समय बिगाड़ सकता है। वैवाहिक जीवन जब ज्यादा उम्मीदों का भार डालता है तो इन्हें पूरा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में संयम से काम लेना चाहिए।

सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज मामूली-सा काम बिगड़ सकता है और इसे सही करने में आपको बहुत वक्त लग सकता है। व्यवसाय में किसी धोखेबाजी से बचने के लिए अपने आंख-कान खुले रखें। कर्जा उतारने के लिए धन बचाने की कोशिश करते रहेंगे। जरूरत से ज्यादा सतर्कता के कारण निवेश का सुनहरा अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। घर-परिवार में चल रहा बदलाव आपको पसंद नहीं आएगा लेकिन समझौते के अलावा आपके पास कोई विकल्प नहीं। कामकाज के सिलसिले में होने वाली यात्रा टल सकती है। रोमांस में अपने दिमाग का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अंधा होता है। चाहने वालों के साथ साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा सप्ताह है।

बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

  1. आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज सोशल सर्कल में सभी के साथ घुल-मिलकर रहेंगे। सेहत के मद्देनजर कसरत का रूटीन न तोड़ें। कार्यक्षेत्र में काम से जुड़ी पहल करने की आपकी क्षमता को पहचाना जाएगा। घर-परिवार से जुड़ीं गलतफहमियां दूर होंगी, घर में सुख-शांति का वातावरण बनेगा। इस दौरान आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा। आप जिस भी प्रतियोगिता में कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे।

5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

  1. आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज कार्यक्षेत्र में विचारों पर अमल करने का मौका मिलेगा, अपनी छाप छोड़ने में आप सफल रहेंगे। आपके काम को सराहा जाएगा और लोग आपकी राय को मानेंगे। यात्रा की योजना बिना किसी अटकल के सफल रहेगी। खाने-पीने में परहेज बरतेंगे व वर्कआउट करेंगे। इस प्रकार उत्तम सेहत का आनंद लेंगे। मनोरंजन हेतु परिजनों के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनेगा। कोशिश करते रहें, डगमगाती धन की स्थिति संभल सकती है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि में भाग लेने से आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया होंगे। दोस्तों को पहले ही इत्तिला कर दें कि आप उनसे मिलने आ रहे हैं, नहीं तो काफी वक्त खराब हो सकता है।

 ● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

  1. आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज सामाजिक जीवन से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस कारण आपके जीवन में जश्न का माहौल बना रहेगा। अपनी व्यावसायिक छवि निखारने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे ताकि काम से जुड़े बेहतर विकल्पों से आपको फायदा हो सके। इस दौरान आप बहुत ही रचनात्मक और सशक्त महसूस करेंगे। अपना कारोबार करने वाले जातकों के नए क्लाइंट बनेंगे। छात्रों के लिए उन्नति का समय है, मंसूबे सफल होंगे। आर्थिक दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा, अप्रत्याशित धनलाभ के योग बने हुए हैं। पुराना प्यार फिर से जाग सकता है, बिगड़ी बात बन जाए, इससे अच्छा और क्या होगा। ससुराल पक्ष के साथ किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है।

नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

  1. आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज ऑफिस या कॉलेज के आसपास रहने की जगह मिल जाएगी। इससे आपका आने-जाने में लगने वाला वक्त बच जाएगा। कार्यक्षेत्र में काम की गतिविधियों की जानकारी सीनियर्स को देते रहें। कोई आपकी मदद का धन्यवाद इस प्रकार करेगा कि आपका दिल गद्-गद् हो जाएगा। व्यवसाय में आपको मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होने के शुभ संकेत हैं। फिट व एनर्जेटिक महसूस करेंगे। झगड़ालू स्वभाव को काबू में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। अपने नजरिए में खुलापन अपनाएं और पूर्वाग्रहों को छोड़ें। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।

बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सारा का सारा पैसा एक ही स्कीम में लगा देना अक्लमंदी नहीं है। निवेश के जो नए अवसर आएं, उन पर विचार करें। धन तभी लगाएं, जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां सामान्य रूप से आगे बढ़ेंगी, आप अपना काम सफलतापूर्वक करते रहेंगे। छात्रों के लिए सफलता पाने का समय है। सेहत के प्रति सजग लोगों की संगत में आने से लाभ होगा। वाणी में उग्रता के कारण किसी से अनबन हो सकती है। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को खत्म करते हैं।

धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

  1. आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज कामकाज का बोझ बढ़ता दिख रहा है। आने वाली हर चुनौती को जवाब देने के लिए कमर कस लें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएं, जगह बदलने से वैवाहिक जीवन की बोरियत दूर होगी, रिश्ते में नयापन आएगा। व्यायाम करते हुए चुस्त-दुरुस्त महसूस कर रहे हैं। कारोबारियों के बच्चे उनके काम में हाथ बंटाने के लिए तैयार हैं। मित्र के जरिए अपने दिल की बात किसी तक पहुंचाई जा सकती है। सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा वक्त गुजारना न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी अच्छा नहीं है। खर्चों में इजाफा है लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी।

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज विदेश यात्रा का सपना देखने वालों का सपना साकार होगा। प्रेम प्रस्ताव अस्वीकार होने के पूरे संकेत हैं। निराश होने की जरूरत नहीं, कोई-न-कोई तो आपके जीवन में भी आएगा। छात्र बड़ों की मदद से अपनी परफॉर्मेंस में सुधार लाएंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़े आपके प्रयास आपको वरिष्ठ अधिकारियों की नजरों में लाएंगे। इस दौरान आपको अपनी होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना पड़ेगा। आपका आकर्षक स्वभाव और खुशमिजाज व्यक्तित्व नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

  1. आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सुखद समय चल रहा है। रुमानियत से भरा सप्ताह गुजरेगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। अपने आकर्षक व्यक्तित्व के बल पर हर किसी पर अपना असर छोड़ने में सफल रहेंगे। रमणीक जगहों की सैर पर जा सकते हैं। सहकर्मियों के साथ काम करते वक्त युक्ति और चतुरता की जरूरत होगी। नए विचारों और आइडिया को जांचने का बेहतरीन वक्त है। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले जातकों की सैलेरी बढ़ने के योग हैं। पुरानी बीमारी से निजात मिलने के संकेत हैं। सेहतमंद जीवन की राह पर अग्रसर हैं। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं।

गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज न संबंधी मामलों के लिए भाग्यशाली समय है, धनवर्षा के योग हैं। छात्रों के लिए विशेष सफलता के योग हैं। किसी के साथ मजबूरी में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। नए घर की साज-सज्जा करने में तय बजट से कहीं ज्यादा खर्च हो जाएगा। निजी मतभेदों की वजह से सामाजिक तालमेल न बिगड़ने दें। खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोई ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। खुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।

सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

जिस दिन से मैं तेरा तलबगार हो गया, सच मानो...! मैं प्रीत में ऐसा पड़ा कि, बिना अपराध के ही गिरफ्तार हो गया

  1. "हक़ीक़त को भी, फ़साना समझा उसने...हर सबब को,एक बहाना समझा उसने...''!

  2. "इंसान बस योजनाएँ बनाता है, प्रकृति अपना निर्णय सुनाती है, और अंत में वही होता है, जो उसकी योजना में लिखा होता है...!! 
  3. "बहुत कठिन है बिखरने का हौसला रखना...सबब तुम्हीं हो मगर तुम से क्या गिला रखना"..!
  4. "ज्यों ही मेल-मिलाप समझ आने लगते हैं...सभी मरम चुपचाप समझ आने लगते हैं"...!
  5. " रिश्ता-ए-दिल को मैं ने तोड़ दिया...बात करना भी उन से छोड़ दिया...!! 
  6. चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें