संत एच आर पालीवाल चातुर्मास बीस फीट लोह सांकल धारण एवं पत्थर गिट्टी का बिछोना का संकल्प लेकर विश्व कल्याण का संदेश
वंदना भट् इंदौर
उदयपुर. सर्व ब्राह्मण एवं समस्त समाज सामुहिक विवाह समिति के पुरोधा संत डाक्टर एच आर पालीवाल अपना चातुर्मास बीस फीट लोह सांकल धारण एवं पत्थर गिट्टी का बिछोना कर विश्व ओर सर्व समाज कल्याण कामना करते हुए, चातुर्मास कर रहे हैं.
इसी कड़ी में आज रविवार 6 सितंबर 2026 को मठमादडी स्थित मगरी वालें बाबजी, खेड़ा माता मंदिर, टेका बाका देवरा, स्थान पर जाकर समस्त देवी देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. दिनांक 11 सितंबर 2026 को होने वाले नौ कुण्डीय यज्ञ, भंडारा समारोह के लिए समस्त भोपाजी, पुजारी एवं भक्तों को कार्यक्रम में शामिल होने हेतु न्योता दिया गया. देवरे एवं मंदिर के पुजारियों ने संत डॉ. एच आर पालीवाल का भावपूर्ण मन से स्वागत अभिनंदन कर नौ कुणडीय यज्ञ में शामिल होने की अपनी सहमति प्रदान की गई एवं तन-मन-धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया गया.
इस अवसर पर समिति की व्यवस्थापिका प्रेमलता पालीवाल नगर निगम चुनाव की प्रत्याशी को उनके विजय की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया गया. समिति के संभागीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश नंदवाना ने समिति के आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा से सभी को अवगत कराया. समिति अध्यक्ष महर्षि सारस्वत ने आगामी बसंत पंचमी 2027 को होने जा रहें, सामुहिक विवाह हेतु समस्त उपस्थित जनसमुदाय से अधिक से अधिक विवाह जोड़ों को समिति के माध्यम से सामुहिक विवाह में सम्मिलित होने का आव्हान किया एवं नौ कुण्डीय यज्ञ में सम्मिलित होकर आहुति प्रदान करने का निवेदन किया. इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे. संत एच आर पालीवाल ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया.



पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
संत एच आर पालीवाल चातुर्मास बीस फीट लोह सांकल धारण एवं पत्थर गिट्टी का बिछोना का संकल्प लेकर विश्व कल्याण का संदेश