देश के प्रख्यात युवा कथा वाचक इन्द्रेश जी उपाध्याय के लिए एक लाख वर्गफीट मैदान में विशाल पांडाल तैयार : इंदौर में 23 से भागवत ज्ञानामृत की वर्षा करेंगे
राधाकृष्ण की छवि वाली व्यास पीठ भी रहेगी आकर्षण का केंद्र
प्रतिदिन 15 से 20 हजार श्रद्धालु उठाएंगे पुण्य लाभ, निशुल्क वाहन पार्किंग सहित भक्तों के लिए अनेक सुविधाएँ
Sunil Paliwal-Anil Bagora
इंदौर. 21 अक्टूबर 2026 देश के प्रख्यात युवा कथा वाचक इन्द्रेश उपाध्याय (श्रीधाम वृन्दावन) के श्रीमुख से होने वाले श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ की अमृत वर्षा के दिव्य और भव्य आयोजन के लिए एमआर-10, स्टार चौराहा पर करीब एक लाख वर्गफीट मैदान पर विशाल पांडाल बनकर तैयार हो चुका है। यहाँ राधाकृष्ण की मनोहारी छवि वाली पृष्ठभूमि में व्यास पीठ भी आकर्षण का केंद्र रहेगी जिस पर विराजित होकर इन्द्रेशजी शुक्रवार 23 अक्टूबर से गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक भागवत ज्ञानामृत की वर्षा करेंगे।

कथा स्थल पर मनोरथी गोयल परिवार-गोयल ग्रीन के मार्गदर्शन में भक्तों की सुविधा के लिए अनेक प्रबंध किए गए हैं। कथा स्थल पर वाटरप्रूफ पांडाल सहित सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आयोजन के मनोरथी ने पालीवाल वाणी को बताया एक लाख वर्गफीट पांडाल में करीब 20 हजार श्रद्धालु प्रतिदिन इस अनुष्ठान का पुण्य लाभ उठा सकेंगे। कथा स्थल पर बुजुर्गों एवं वरिष्ठजनों के लिए कुर्सियों की तथा युवा श्रोताओं के लिए भारतीय पद्धति से बैठक व्यवस्था की गई है।
श्रद्धालु भी इन्द्रेशजी की अमृत वाणी का आनंद ले सकें
समूचे कथा पांडाल में 12 मेगा स्क्रीन भी लगाई जा रही है ताकि सबसे पीछे बैठने वाले श्रद्धालु भी इन्द्रेशजी की अमृत वाणी का आनंद ले सकें। कथा स्थल पर वाहन पार्किंग के लिए भी समुचित प्रबंध किए गए हैं। मैदान को समतल बनाकर वहां दो हजार दो पहिया वाहन और आठ सौ चार पहिया वाहन कार आदि की पार्किंग की निशुल्क व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पूरे समय पेयजल, महिला पुरुषों के लिए वाशरूम, सुरक्षा, रोशनी, साफ-सफाई, प्राथमिक चिकित्सा सहित समुचित प्रबंध किए गए हैं।
पूरे मैदान और आसपास 40 सीसीटीवी कैमरे
सुरक्षा के लिहाज से पूरे मैदान और आसपास 40 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं के अपार उत्साह को देखते हुए पांडाल का निर्माण इस ढंग से किया गया है कि जरूरत पड़ने पर उसका विस्तार भी किया जा सके। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में इंदौर के अलावा मालवांचल के अनेक शहरों और कस्बों के श्रद्धालु भी आएंगे।
समूचे मालवांचल में जबर्दस्त उत्साह
देश के प्रख्यात युवा कथा वाचक इन्द्रेश उपाध्याय (श्रीधाम वृन्दावन) चूँकि शहर में पहली बार किसी सार्वजनिक रूप से भागवत ज्ञानामृत की वर्षा करने आ रहे हैं, लिहाजा उनके आगमन को लेकर समूचे मालवांचल में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन्द्रेशजी अपनी टीम सहित 23 अक्टूबर की सुबह इंदौर पहुँच जाएँगे।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
त्यौहारों में नकली या मिलावटी मावा, घी, पनीर और मिष्ठान बिकने नहीं पाएं : कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर-एसपी होंगे जिम्मेदार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
देश के प्रख्यात युवा कथा वाचक इन्द्रेश जी उपाध्याय के लिए एक लाख वर्गफीट मैदान में विशाल पांडाल तैयार : इंदौर में 23 से भागवत ज्ञानामृत की वर्षा करेंगे
दिल्ली के लाल किला मैदान में गूंजेगा वैराग्य का जयघोष - 25 अक्टूबर को इतिहास रचेगी भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा
सकल जैन समाज ने 20 वर्ष की सजा व कड़े कानून की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन : मंदिरों में चोरी और ग्रंथों की बेअदबी पर फूटा आक्रोश