📅 Sunday, 18 October 2026 | 02:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,729.27 ▲ +413.66 (+0.56%) • निफ्टी 50: 23,146.15 ▲ +148.80 (+0.65%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹212,500 • 🌤️ उज्जैन: 32°C (हल्के बादल)
इंदौर

शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रदीप पुरोहित का निधन

📅 02 September 2026, 08:43 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रदीप पुरोहित का निधन
शोक संदेश : पालीवाल समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रदीप पुरोहित का निधन

इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रदीप पिता भंवरलाल जी पुरोहित (कामा) का आज दिनांक 2 सितंबर 2026 बुधवार को निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 2 सितंबर 2026 बुधवार को प्रातः 11 बजे निज निवास 140 दुर्गा कॉलोनी, मरीमाता से रामबाग मुक्तिधाम इंदौर जाएगी.

आप स्व. श्री सेवाराम पुरोहित, सर्वश्री शंकरलाल पुरोहित, किशनलाल पुरोहित, सोहनलाल पुरोहित के भतीजे, गिरीश पुरोहित, विनोद पुरोहित के बड़े भाई, खुशाल पुरोहित, विशाल पुरोहित के पूजनीय पिताजी, सुरेश दवे, प्रमोद दवे के बहनोई, प्रितेश पुरोहित के मामाजी थे. उपरोक्त जानकारी पालीवाल वाणी को पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के कार्यकरणी सदस्य एवं पालीवाल वाणी पत्रकार महेश जोशी ने दी.

दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं पुरोहित परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति

सूचना : पालीवाल वाणी समाचार पत्र से जुड़ने के लिए संपर्क करें...! सभी समाचारों का प्रकाशन आनलाईन निःशुल्क प्रकाशित किया जाता हैं. 

Anil Bagora M. 7000330141- Sunil Paliwal M. 9977952406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें