एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत : मृतक परिवार में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल
उत्तर प्रदेश. ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक ही परिवार के पांच सदस्यो की मौत हो गई है. मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव का है. बताया जा रहा है कि मृतक परिवार में पति, पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं. एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया में यह मामला जहर खाने का प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस को सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस जांच के बाद ही ज्ञात हो पाएगा कि परिवार ने जहर खाया है या किसी और कारण से परिवार की मौत हुई है.
मृतकों की पहचान महेश, उनकी पत्नी ललिता, बेटा लड्डू, बेटी मिस्टी और सबसे छोटी बेटी साक्षी के रूप में हुई है. पुलिस ने घटना के सभी पहलुओं से जांच कर रही है. स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि अगर परिवार ने किसी दबाव के कारण या कर्ज के कारण या किसी भी अन्य कारण से आत्महत्या की है तो उसके सही कारणों का पता लगाया जा सके है.
बता दें कि मौके पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा. मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और एसीपी जेवर भी पहुंचे हैं.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →