📅 Friday, 02 October 2026 | 11:08 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,700 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

आराधना मिश्रा को मिली उत्तर प्रदेश की कमान : कांग्रेस आलाकमान ने अजय राय के योगदान की सराहना की

📅 02 October 2026, 09:58 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आराधना मिश्रा को मिली उत्तर प्रदेश की कमान : कांग्रेस आलाकमान ने अजय राय के योगदान की सराहना की
आराधना मिश्रा को मिली उत्तर प्रदेश की कमान : कांग्रेस आलाकमान ने अजय राय के योगदान की सराहना की

उत्तर प्रदेश. कांग्रेस आलाकमान ने यूपी में बड़ा बदलाव कर दिया. रामपुर खास सीट से पार्टी की विधायक आराधना मिश्रा को यूपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसी के साथ इस पद से अजय राय की छुट्टी हो गई है. 2 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की. इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया. वहीं देविंदर निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई.

कांग्रेस के इस कदम को बेहद सोची-समझी राजनीतिक रणनीति माना जा रहा है. पार्टी इसके जरिए एक साथ महिला और ब्राह्मण मतदाताओं (सोशल इंजीनियरिंग) को साधने की पुरजोर कोशिश कर रही है. आराधना मिश्रा कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की पुत्री हैं, विधानसभा में पार्टी की एक बेहद मुखर और मजबूत आवाज मानी जाती रही हैं.

पार्टी ने अजय राय के योगदान की सराहना की. इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने चौधरी वीरेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी.

मुख्य जानकारी :

• पार्टी : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस)

• क्षेत्र : रामपुर खास (प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश)

• परिवार : वह वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी हैं.

• राजनीतिक सफर : वे इस सीट से लगातार तीन बार (2014 के उपचुनाव, 2017 और 2022 के आम चुनाव में) विधायक चुनकर आ चुकी हैं.  इसके अलावा वे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की नेता भी रह चुकी हैं.

संगठन में कई अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां

कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा प्रदेश संगठन को और अधिक धार देने के लिए अन्य कई अहम पदों पर भी तत्काल प्रभाव से नियुक्तियां की गई हैं.

  • कार्यकारी अध्यक्ष : वरिष्ठ नेता इमरान मसूद को उत्तर प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.   
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष : संगठन को मजबूती देने के लिए देवेंद्र निषाद और श्री आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है.   
  • कांग्रेस विधायक दल के नेता : इसके साथ ही, पार्टी ने चौधरी वीरेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नया नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है.  
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें