📅 Saturday, 03 October 2026 | 02:36 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित : आज से 4 अक्टूबर तक इंदौर में भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

📅 01 October 2026, 11:59 PM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित : आज से 4 अक्टूबर तक इंदौर में भारतीय पत्रकारिता महोत्सव
स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित : आज से 4 अक्टूबर तक इंदौर में भारतीय पत्रकारिता महोत्सव

हिंदी पत्रकारिता के सप्तऋषियों को समर्पित रहेगा 18वां संस्करण, देशभर से जुटेंगे 150 से अधिक मीडियाकर्मी

Sunil Paliwal-Anil Bagora

इंदौर. स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव-2026 का आयोजन 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को साउथ तुकोगंज स्थित जाल सभागृह में होगा। महोत्सव में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े देशभर के 150 से अधिक पत्रकार एवं मीडियाकर्मी शामिल होंगे। आयोजन का यह 18वां संस्करण हिंदी पत्रकारिता के सप्तऋषियों राहुल बारपुते, राजेंद्र माथुर, प्रभाष जोशी, माणिकचंद्र वाजपेयी, रमेशचंद्र अग्रवाल, अभय छजलानी एवं कृष्णकुमार अष्ठाना को समर्पित रहेगा। इस वर्ष महोत्सव का प्रमुख केंद्र जेन-जी रहेगा।

महोत्सव संयोजक सुदेश तिवारी, स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम निदेशक प्रवीण खारीवाल तथा मुख्य महासचिव नवनीत शुक्ला ने पालीवाल वाणी को बताया कि देशभर से पत्रकारों के इंदौर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। तीन दिनों में पत्रकारिता और समकालीन मीडिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

महोत्सव की शुरुआत 2 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे उद्घाटन सत्र से होगी। इसके बाद ‘सुनो सरकार- जेन-जी से संवाद’, दोपहर 3 बजे प्रिंट मीडिया मास्टर क्लास और शाम 5 बजे ‘भाड़े की बुद्धि-वश में या कितने विवश हैं हम’ विषय पर सत्र होगा। 3 अक्टूबर को ‘राजनीति की दाई-बाई करवट’, ‘नवयुग का डिजिटल मीडिया’ तथा ‘अश्वमेघ की दौड़ कहां तक’ विषयों पर चर्चा होगी। 4 अक्टूबर को ‘क्लास रूम के बाहर जेन-जी’, ‘पत्रकारिता के सिद्धहस्त’ और ‘भाषाई और क्षेत्रीय पत्रकारिता का महत्व’ विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे।

देवप्रिय अवस्थी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

स्व. नरेश मेहता की स्मृति में स्थापित सप्तऋषि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड इस वर्ष वरिष्ठ संपादक देवप्रिय अवस्थी को प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले अनेक पत्रकारों को सप्तऋषि पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत इंदौर के 25 छायाकारों के 75 छायाचित्रों की प्रदर्शनी भी लगेगी। साथ ही जेन-जी आधारित कार्टून प्रदर्शनी और कॉफी-टेबल बुक का प्रकाशन होगा। आयोजन विद्यार्थियों, शोधार्थियों और गणमान्य नागरिकों के लिए खुला रहेगा।

महोत्सव के अंतिम दिन फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक भी इंदौर में होगी, जिसमें देशभर के प्रमुख प्रेस क्लबों के अध्यक्ष एवं महासचिव शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार गौतम लाहिड़ी करेंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें