📅 Sunday, 04 October 2026 | 03:42 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.59 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.50 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,200 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

जैन महिला अधिवेशन में आएंगी 5 हजार मातृशक्ति : दो दिवसीय महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामयिक और ज्वलंत विषयों पर विचार मंथन होगा

📅 02 October 2026, 11:48 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जैन महिला अधिवेशन में आएंगी 5 हजार मातृशक्ति : दो दिवसीय महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामयिक और ज्वलंत विषयों पर विचार मंथन होगा
जैन महिला अधिवेशन में आएंगी 5 हजार मातृशक्ति : दो दिवसीय महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामयिक और ज्वलंत विषयों पर विचार मंथन होगा

श्रीमती मुक्ता जैन 

इंदौर. वीआईपी रोड स्थित दलाल बाग परिसर में निर्मित विद्या-सुधा मंडप में राष्ट्रसंत मुनिश्री सुधासागर म.सा. के सानिध्य मैं चल रहे चातुर्मास महोत्सव में आगामी 4-5 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर जैन महिला अधिवेशन होगा जिसमें देश के 97 शहरों से 3800 से अधिक महिलाएं शामिल होंगी।

महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन ने कहा कि इसे महिलाओं का महाकुम्भ नाम दिया गया है और यह देश में 31वां महिला अधिवेशन होगा। आयोजन समिति की प्रमुख श्रीमती शीला जी डोडिया एवं सुशीला जी पाटनी ने कहा कि दो दिवसीय इस सम्मेलन में आने वाली मातृशक्तियों का 5 अक्टूबर 2026 को शहर में भव्य जुलूस भी निकाला जाएगा और देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं परम्पराओं को दर्शाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी।

दोनों दिन महिलाओं से जुड़े विभिन्न सामयिक और ज्वलंत विषयों पर विचार मंथन होगा। आयोजन सकल दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में देश के गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, छग एवं मध्यप्रदेश सहित चार राज्यों के 97 शहरों से 3800 महिलाओं के पंजीयन अब तक हो चुके हैं, जबकि इस पूरे आयोजन में 5 हजार से अधिक महिलाओं की सह भागिता होने की उम्मीद है।

आयोजन से जुडी महिला मंडलों महिला परिषद् की ओर से एवं महिला प्रकोष्ठ दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद की अध्यक्ष साधना दगडे, रूचि गोधा, संगीता बाकलीवाल ने कहा कि इस महाकुम्भ में शहर के विभिन्न महिला मंडलों, महिला परिषद् से जुडी मातृशक्ति भी शामिल होंगी और अपनी-अपनी प्रस्तुतियां भी देंगी। इस दौरान महिलाओं के लिए आकर्षक एवं अनूठी स्पर्धाएं भी होंगी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ 10 महिला मंडलों को चयनित कर उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।

सकल दिगम्बर जैन समाज धर्म प्रभावना समिति के समस्त पदाधिकारियों ने समस्त समाज के महिला संगठनों से आह्वान करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

  • प्रचार प्रमुख - राजेश जैन दद्दू, इंदौर
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें