पालीवाल समाज संस्था मेवाड़ राजसमंद द्वारा आमेट नगर पालिका उपचेयर मैन व पार्षदों का हार्दिक अभिनंदन किया
चीफ ब्यूरो किशन पालीवाल
आमेट. अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी संस्थान मेवाड़ राजसमंद की केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा आमेट के सिध्दीविनायक गणेश चौक आनंद मार्केट स्थित राजाराम स्वीट पर पहुंचकर नगर पालिका मंडल आमेट में पालीवाल समाज के श्री राजेश पालीवाल के उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने एवं पालीवाल समाज के श्री प्रकाश पालीवाल भाजपा व श्री दुर्गेश पालीवाल कांग्रेस पार्षद के पद पर निर्वाचित होने पर पालीवाल समाज 44 श्रेणी द्वारा पालीवाल समाज उपाध्यक्ष व पार्षद के पद पर विजेता होने पर समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी की ओर से पालीवाल समाज के वरिष्ठजनों द्वारा माला अर्पण व उपरना पहनकर हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया गया.
इस अवसर पर पालीवाल समाज 44 श्रेणी के अध्यक्ष श्री शंकरलाल पुरोहित, उपाध्यक्ष श्री लहरीलाल दवे, महामंत्री श्री सेवाराम बागोरा, कोषाध्यक्ष श्री उमेश जोशी, संरक्षक श्री भंवरलाल पालीवाल (बाबूजी), श्री श्यामलाल जोशी दड़वल, श्री भानु पालीवाल, श्री महेश पालीवाल, श्री भेरुलाल दवे, श्री पूर्णाशंकर पालीवाल, श्री तुलसीराम बागोरा, श्री सुंदरलाल पुरोहित, श्री कैलाश पालीवाल, श्री भगवानलाल दवे, श्री यशवंत पालीवाल, श्री गोपाल पालीवाल सहित पालीवाल समाज के कई वरिष्ठजन आयोजित अभिनंदन समारोह में अपनी गरिमामय मौजूदगी दर्ज कराकर समाज में एकता का संकेत भी दिया. उक्त कार्यक्रम की जानकारी अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी मीडिया प्रभारी श्री किशन पालीवाल ने पालीवाल वाणी को दी.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : आमेट के आंचलिक स्कूल में मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती : छात्रों ने पोस्टर प्रतियोगिता में लिया भाग