मध्यप्रदेश में नवीन उद्योग लगाने से लेकर चलाने तक के लिए लघु उद्योग भारती आपके साथ खड़ी हैं : अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण
लघु उद्योग भारती के उद्योग हित के सुझाव देश और प्रदेश की सरकारें मानती हैं: सासंद इंदौर
लघु उद्योग भारती उद्यम समागम 2026 का शुभारंभ
इंदौर.
मध्यप्रदेश में उद्यमियों को उद्योग लगाने से लेकर चलाने तक के लिए इस समागम के माध्यम से लघु उद्योग भारती आपके सहयोग के लिए खडी है,आप प्रदेश की किसी भी जिले में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग प्रारंभ करना चाहते हैं तो लघु उद्योग भारती की जिला इकाई आपका सहयोग करेगी..आज इंदौर के गुरु अमर दास हॉल में आयोजित उद्यम समागम-2026 के उद्घाटन सत्र में उक्त वक्तव्य लघु उद्योग भारती मप्र के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र भूषण ने दिए..
श्री भूषण ने कहा कि एमएसएमई के क्षेत्र में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के विजन को लेकर मप्र सरकार बेहतर कार्य कर रहीं हैं आज मप्र में उद्योग लगाने के लिए अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर वातावरण है.. प्रदेश नए उद्योग क्षेत्र उन्नत हो रहे है, देश और विदेश से निवेश आ रहा हैं..
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंदौर के लोकप्रिय सासंद शंकर लालवानी ने कहा कि देश और प्रदेश को लेकर उद्योग की नीति पर चर्चा होती है, तब लघु उद्योग भारती के सुझाव हमेशा नीतियों में शामिल किए जाते हैं, आज देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वावलंबन आधारित सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के मजबूत आधार की आवश्यकता है जिसके लिए लघु उद्योग भारती कार्य रहा हैं..
लघु उद्योग भारती मप्र के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि यह आयोजन देश एवं प्रदेश के उद्यमियों को एक मंच पर लाकर उद्योगों की वर्तमान समस्याओं के समाधान, तकनीकी उन्नयन, नए बाजार, वित्तीय सुविधाओं, महिला एवं युवा उद्यमिता तथा भविष्य के उद्योगों की संभावनाओं पर संवाद एवं समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री श्री अरुण सोनी ने कहा कि इस आयोजन के लिए 3100 पंजीयन हुए हैं, उद्यम समागम को सफ़ल बनाने के लिए लघु उद्योग भारती के 100 सदस्यों की टीम पिछले 2 माह से कार्य कर रहीं है...
शुभारंभ समारोह में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अतीत अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता, मालवा प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र दुबे, सचिव सीमा मिश्रा, उपाध्यक्ष कन्हैया लाल खत्री, संयुक्त महामन्त्री राजेश गर्ग, प्रदेश सचिव शिव नारायण शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोहर काले, इंदौर महिला इकाई अध्यक्ष वर्षा जैन, प्रदेश के सभी प्रांतों सहित इंदौर जिले की समस्त इकाइयों के पदाधिकारी शामिल हुए...
साल्यूशंस हब एवं उत्पाद समूह की प्रदर्शनी
उद्यम समागम का विशेष आकर्षण साल्यूशंस हब एवं उत्पाद समूह की प्रदर्शनी बनी हुई हैं, प्रदर्शनी का शुभारंभ लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण और सासंद शंकर लालवानी ने किया, प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों के औद्योगिक उत्पादों एवं सेवाओं को प्रदर्शित किया जा रहाहै । इसके माध्यम से उद्यमियों को एक-दूसरे से जुड़ने तथा B2B एवं B2C के माध्यम से नए व्यापारिक अवसर प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
उद्यम समागम का समापन एमएसएमई मंत्री चेतन काश्यप करेंगे
3अक्टूबर 2026 शनिवार को कल उद्यम समागम के समापन सत्र में एमएसएमई विभाग श्री चैतन्य काश्यप, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद्र, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू, पूर्व अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं मध्य क्षेत्र समन्वयक श्री वज्जू भाई वागासिया, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश प्रभारी श्री ताराचंद गोयल, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री समीर मुंदरा, अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ श्रीमती सी.पी. दुबे, अखिल भारतीय मास कम्युनिकेशन प्रभारी श्री अतीत अग्रवाल तथा DRDO एवं डिफेंस क्षेत्र के चीफ एडवाइजर श्री जितेंद्र सिंह शामिल होंगे..
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी : लघु उद्योग भारती, मध्य प्रदेश
9425430100
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अपर आयुक्त राजस्व श्री आकाश सिंह ने दिखाया दम : इंदौर निगम की दुकानों का किराया जमा नहीं करने वाले 101 दुकानदारों का आवंटन निरस्त
मध्यप्रदेश में नवीन उद्योग लगाने से लेकर चलाने तक के लिए लघु उद्योग भारती आपके साथ खड़ी हैं : अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण