📅 Wednesday, 30 September 2026 | 10:52 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,480.29 ▼ -291.41 (-0.40%) • निफ्टी 50: 22,620.45 ▼ -159.75 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,670 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,000 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore Milk Price : महंगाई का असर इंदौर में दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी

📅 30 September 2026, 09:47 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore Milk Price : महंगाई का असर इंदौर में दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी
Indore Milk Price : महंगाई का असर इंदौर में दूध की कीमतों में 3 रुपए की बढ़ोतरी, 1 अक्टूबर से लागू होंगी

Indore Milk Price : मध्यप्रदेश के इंदौर में दूध के दाम बढ़ने वाले हैं. यहां के दूध विक्रेता संघ ने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर 2026 से दूध की कीमतों में 3 रुपये का इजाफा किया जाएगा. इस खबर से आम जनता का रोजमर्रा का खर्च बढ़ जाएगा.

इंदौर में 1 अक्टूबर से दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं। अब घर तक पहुंचने वाला दूध 62 रुपए की जगह 65 रुपए प्रति लीटर मिलेगा, जबकि डेयरी या दुकान से खरीदने पर 68 रुपए चुकाने होंगे। दूध विक्रेता संघ ने पशु आहार और उत्पादन लागत बढ़ने का हवाला देते हुए यह नए रेट तय किए हैं।

महंगाई का असर अब दूध पर भी पड़ने वाला है। शहर में 1 अक्टूबर से दूध के दाम बढ़ जाएंगे। दूध विक्रेताओं ने नए भाव तय कर दिए हैं। इसके बाद घर तक पहुंचने वाला दूध 65 रुपए लीटर मिलेगा जबकि डेयरी या दुकान से दूध खरीदने पर 68 रुपए प्रति लीटर देना होगा। अभी घर पहुंचने वाले दूध की कीमत 62 रुपए लीटर है। इस तरह ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

दूध विक्रेता संघ के मुताबिक दूध की खरीद कीमत बढ़ने के साथ घर तक दूध पहुंचाने की लागत भी बढ़ी है। इसी वजह से नए रेट तय किए गए हैं। संघ का कहना है कि पिछले कुछ समय से दूध उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले पशु आहार की कीमतें बढ़ी हैं। कम बारिश और मौसम की स्थिति का असर भी दूध उत्पादन पर पड़ रहा है। इन बढ़ती लागतों का असर अब दूध के भाव पर दिखाई देगा।

दूध के दाम बढ़ने के साथ घर तक दूध पहुंचाने की सेवा भी महंगी होगी। डिलीवरी के लिए 1 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त शुल्क बढ़ाया गया है। यही वजह है कि घर पहुंचने वाला दूध 65 रुपए लीटर होगा। वहीं दुकान या डेयरी से दूध लेने पर 68 रुपए लीटर देना होगा। डेयरी से मिलने वाले भाव में लेबर और पैकिंग से जुड़े खर्च भी शामिल बताए गए हैं।

प्रतिकूल हालात बने तो फिर बढ़ेंगे रेट

इंदौर दूध विक्रेता संघ की कार्यकारिणी की बैठक के बाद अध्यक्ष भारत मथुरावालाने बताया "अभी तक बंदी भाव 62.00 रुपये प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर उपभोक्ताओं को घर पहुंच सेवा शुल्क सहित 65.00 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध होगा. दुकानों व डेरियों पर 68.00 प्रति लीटर दूध मिलेगा. क्योंकि दुकान व डेयरियों पर होने वाले लेबर व पैकिंग मटेरियल भी मायने रखता है. ये भाव 5.5 से 6 फैट प्रति लीटर के हिसाब से तय किये गये हैं. यदि आगे परिस्थितियां दूध उत्पादन के प्रतिकूल रही तो एवं पशु आहार के भाव में जैसे खली, चापड, भूसा के भाव में वृद्धि होती है एवं वर्षा की कमी के कारण संघ दूध के भाव में वृद्धि पर पुनः विचार करेगा."

1 अक्टूबर से बढ़ रही महंगाई

बता दें कि 1 अक्टूबर से देशभर में इलेक्ट्रॉनिक उपकणों के दाम बढ़ने जा रहे हैं. तो हीं होम अप्लायंस के दामों में भी 5 से 8 प्रतिशत तक का इजाफा होने जा रहा है. दीपावली के मौके पर टीवी, फ्रिज, एसी आदि चीजों के दाम भी तेजी से बढ़ने वाले हैं. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें