Paliwal Samaj indore : सहकारिता महर्षि पंड़ित श्री इंद्रलाल जी व्यास की स्मृति में द्वितीय संगीतांजलि समारोह संपन्न
आयुष पालीवाल-पुलकित पुरोहित
इंदौर. श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर की धर्मशाला में आयोजित एक कलात्मक शास्त्रीय, उपशास्त्रीय संगीत का आनंदमय समारोह का आयोजन संपन्न हुआ. सहकारिता महर्षि पंड़ित श्री इंद्रलाल ब्रह्मलीन रघुनाथ जी व्यास (ग्राम - मांड का खेड़ा) के प्रथम श्राद्ध दिवस पर दिनांक 27 सितंबर 2026 को श्री चारभुजानाथ मंदिर, जूना तुकोगंज इंदौर पर द्वितीय संगीतांजलि समारोह आयोजित किया गया. आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी आस्था जताई.
समारोह में श्री हुल्लास पुरोहित (जयपुर) ने शास्त्रीय, उपशास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुति देकर मौजूद श्रोत्राओं का मनमोह लिया. हारमोनियम पर श्री आदित्य मौर्य एवं तबले पर श्री मोहित शाक्य ने सुंदर संगत की शानदार प्रस्तृति देकर सबका ध्यान आकर्षित किया.
सभी कलाकारों का स्वागत क्रमश: सर्वश्री भरत दवे (मुख्य पुजारी श्री चारभुजा नाथ मंदिर इंदौर), टाइम्स ऑफ इंदौर एवं पालीवाल सखी के प्रधान संपादक, संचालक वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र पुरोहित, पालीवाल समाज के शिक्षा मंत्री एवं पालीवाल गौरव के संपादक सुरेश भोलीराम दवे, श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी इंदौर के भंडार मंत्री धर्मनारायण पुरोहित भंडार मंत्री, पालीवाल वाणी प्रबंध संपादक अनिल बागोरा, श्री सांवरिया रामायण मंडल, इंदौर के संचालक सचिन व्यास ने किया.
मंच संचालन श्रीमती जयश्री हर्षदीप पुरोहित (ग्राम. कामा) योग प्रशिक्षक भारतीय प्रबंध संस्थान आई.आई.एम. इंदौर (IIM INDORE), इंदौर ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे. समाजजनों एवं संगीतप्रेमियों ने उपस्थित होकर पं. इंद्रलाल जी व्यास को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ. अंत में आभार श्रीमती उषा पंड़ित इंद्रलाल जी व्यास, पंड़ित शुभम व्यास, पंड़ित सौरभ व्यास ने माना.


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Paliwal Samaj indore : सहकारिता महर्षि पंड़ित श्री इंद्रलाल जी व्यास की स्मृति में द्वितीय संगीतांजलि समारोह संपन्न