📅 Tuesday, 29 September 2026 | 09:26 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
ज्योतिषी

आज का दैनिक राशिफल 30 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!

📅 29 September 2026, 08:48 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 21 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज का दैनिक राशिफल 30 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!
आज का दैनिक राशिफल 30 सितंबर 2026 बुधवार : मेष से मीन तक किसके सितारे चमकेंगे, किसे बरतनी होगी सावधानी...!

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज अपने किसी विशेष लक्ष्य के प्रति चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने वाली है। सुख सुविधा संबंधी सामान की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा। आपका सहज स्वभाव समाज में आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगा। और आप सशक्त और ऊर्जावान महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। सहयोगियों तथा कर्मचारियों पर भरोसा ना करके सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा निर्णय भी स्वयं ही ले। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन व सलाह के लिए उपयोगी साबित होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

    भाग्यशाली अंक- 9

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष

● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु आप मेहनत द्वारा अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। बस यह ध्यान रखें कि कोई भी कार्य बिना योजना के ना करें। व्यक्तिगत दिनचर्या को लेकर भी आपका कुछ प्लान बनेगा। कहीं से कोई दुखद समाचार मिल सकता है जिसकी वजह से मन उदास रहेगा। साथ ही इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। इसलिए अपना मनोबल बनाकर रखें। युवाओं को अपने कैरियर तथा भविष्य को लेकर ज्यादा सजग रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय संबंधी कोई भी नया निर्णय लेने अथवा कार्य शुरू करने के लिए अभी समय ज्यादा पक्ष में नहीं है। पैसों के लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी रखना आवश्यक है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। 

    भाग्यशाली अंक- 5

● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल

● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज कहीं इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, तो तुरंत फैसला लें। क्योंकि सही समय पर सही निर्णय लेने के अनुकूल परिणाम ही मिलते हैं। किसी संतान की भी इनकम समय होने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा। अध्यात्म और धर्म-कर्म के कार्यों में भी ध्यान रहेगा। आपसी संबंधों के बीच ईगो जैसी स्थिति ना आने दे। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। उनका शुभ फल भी शीघ्र ही धन के रूप में मिलने वाला है। आज अधिकतर समय घर से बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी काम मैं ध्यान ना दें। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। परंतु उनके भावनात्मक संबंधों में कटुता नहीं आएगी। 

    भाग्यशाली अंक- 2

● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें

● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

  1. आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज कोई पूर्व नियोजित योजना आज बड़ी आसानी और आपके मनोनुकूल तरीके से हल हो जाएगी। सोसाइटी की गतिविधियों में आपकी किसी को सलाह को विशेष सम्मान दिया जाएगा। परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते समय सभी पहलुओं पर सोच-विचार करना जरूरी है। जल्दबाजी न करें। आज सारा समय घर के बाहर ही मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यतीत करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने काम ध्यान से करें। गलती की वजह से अधिकारी नाराज भी हो सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे के लिए सहयोगात्मक व्यवहार रखें। प्रेमी-प्रेमिका डेटिंग का अवसर सुलभ होगा। योगा तथा व्यायाम के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें। 

    भाग्यशाली अंक- 6

● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

  1. आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी तथा अपनी राजनैतिक व सामाजिक संपर्कों आपको उचित सपोर्ट मिलेगी।अगर घर में कोई सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो ग्रह स्थिति बता रही है कि वास्तु संबंधी नियमों का पालन भी करें। मामा पक्ष से किसी प्रकार की कहासुनी हो सकती हैं। आपकी कोई ज़िद आपसी संबंधों को खराब कर देगी। साथ ही अपने खर्चों को भी संयमित रखें। कारोबारी व्यवस्था उचित बनी रहेगी तथा सभी काम सुचारू रूप से होते जाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं। बॉस तथा उच्चाधिकारियों का भी सहयोग बना रहेगा। पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने के बजाय अपने स्वभाव को बदले।                                              भाग्यशाली अंक- 8

 ● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

  1. आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज निश्चित ही आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है। दिन मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। अगर प्रॉपर्टी खरीदने संबंधित कोई योजना बन रही है, तो पहले उसका वास्तु आदि द्वारा परीक्षण करवा ले। अकारण ही किसी भी झगड़ा-झंझट में ना पड़े। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने कार्य से ही मतलब रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान ही ना दें।आपको व्यवसाय संबंधी कोई नवीन कार्य शुरू करने की प्रेरणा मिल रही है, तो अपनी पूरी ऊर्जा और सामर्थ्य उस पर लगा दे। नौकरी पेशा लोगों को अपना लक्ष्य पूरा करने पर कोई प्रमोशन मिल सकता है। परंतु अपने प्रोजेक्ट संबंधी जानकारी को हर किसी के समक्ष जाहिर ना करें। जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती लाएगा। 

    भाग्यशाली अंक- 3

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

  1. आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज ग्रह स्थिति और भाग्य आपके पक्ष में है। अपने संपर्क सूत्र को और अधिक मजबूत करें। कोई राजनैतिक उपलब्धि प्राप्त हो सकती हैं। जिससे समाज में आप का रुतबा बढ़ेगा साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। सगे संबंधियों का सहयोग और स्नेह आपके ऊपर बना रहेगा। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें। पड़ोसियों के साथ कहासुनी होने की आशंका है। जिसकी वजह से आपकी मान-हानि हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना करें। कारोबारी मामलों में व्यस्तता बनी रहेगी। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय आज लाभदायक स्थिति में रहेंगे। कोई शुभ व महत्वपूर्ण यात्रा संपन्न होने की संभावना है। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। 

     भाग्यशाली अंक- 8

● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

  1. आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज आय और व्यय में उचित समन्वय रहेगा। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से आत्मिक शांति महसूस होगी। अगर किसी स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है, तो आज उन कार्यों के बनने की उचित संभावना है। अपने व्यक्तिगत मामलों में उलझ कर अन्य कार अधूरी रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नए ऑर्डर या एग्रीमेंट मिलने से व्यस्तता रहेगी। वित्तीय मामलों में भी प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रोजेक्ट को लेकर राहत मिलेगी। परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक रूप से सुकून प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।

    भाग्यशाली अंक- 1

● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

  1. आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज अपनी कार्यप्रणाली गुप्त रूप से करने पर आशातीत सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद स्नेह आप पर बना रहेगा। तथा उनके मार्गदर्शन पर अमल करना आप की ग्रोथ में सहायक रहेगा। अत्यधिक खर्चों की वजह से आपका मासिक बजट गड़बड़ा जाएगा। इसलिए सावधान रहें क्योंकि इस चिंता का असर आपके सुकून और नींद पर भी पड़ सकता है। बिजनेस में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही है। इसलिए मेहनत से घबराए नहीं। नौकरी में टारगेट हासिल होने से बॉस व उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मन मुताबिक ट्रांसफर की भी संभावना है। पति-पत्नी के प्रयासों से घर का वातावरण खुशनुमा और सुकून भरा रहेगा।

    भाग्यशाली अंक- 8

● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज बहुत ही व्यस्ततम और मेहनत वाला रहेगा और आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। फाइनेंस संबंधी काम समय से पूरे हो जाएंगे। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। निर्णय लेने में ज्यादा समय लेने समय लेने अथवा तनाव की वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हाथ से निकल सकते हैं। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें। आपसी संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में सभी कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है। उन पर ज्यादा अनुशासन रखना उनकी कार्य क्षमता को कम करेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। साथ ही प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। 

    भाग्यशाली अंक- 3

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

  1. आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। युवाओं को भविष्य संबंधी की गई किसी प्रयास में उचित सफलता मिलेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। नजदीकी मित्रों तथा भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें, क्योंकि ज्यादा कटुता आने की आशंका लग रही है। साथ ही आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। अपने व्यवसायिक संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें, तथा मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को भी बढ़ाएं। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। समय पर कोई टारगेट पूरा ना होने से तनाव रहेगा। पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। 

    भाग्यशाली अंक- 5

● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

  1. आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज कई तरह की गतिविधियां बनी रहेंगी, उनको सुचारू रूप से व्यवस्थित करने से आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा। युवा वर्ग को बहुत समय से अपने करियर संबंधित चल रहे प्रयासों का परिणाम मिलने वाला है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। बहुत अधिक सोच-विचार करना व उसमें समय लगाना आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है। ऑफिस में भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को उनके काम में ज्यादा टोका-टाकी और अनुशासन बनाए रखना उनकी कार्य क्षमता को प्रभावित करेगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। 

    भाग्यशाली अंक- 0

● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.

•┄┅═══❁✿❁● ●अनमोल वचन ● ● ❁✿❁═══┅┄•

मैं शुद्ध स्वार्थी हूं.. और इसलिए मैंने कभी किसी के साथ अपना दुःख नहीं बांटा

  1. "<span style="font-family: 'Plus Jakarta Sans', 'Helvetica Neue', Helvetica, Aria

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें