1 मैसेज भेजने के 14 पैसे लेगा WhatsApp, 1 अक्टूबर से होगा लागू : आम लोगों पर क्या असर?
WhatsApp को लेकर इंटरनेट पर कहा जा रहा है कि अब एक मैसेज भेजने के लिए 14 पैसे खर्च करने होंगे। गौरतलब है कि यह जानकारी गलत नहीं है। दरअसल यह खबर Meta द्वारा जारी किए गए नई प्राइसिंग डॉक्यूमेंट्स से निकलकर सामने आई है। ऐसे में अब लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या WhatsApp पर मैसेज भेजने के पैसे भी देने पड़ेंगे?
बता दें कि यह जानकारी गलत नहीं है लेकिन इसका संबंध कमर्शियल प्लेटफॉर्म WhatsApp Business API के बिलिंग नियमों से है। दरअसल 1 अक्टूबर 2026 से सर्विस और यूटिलिटी मैसेजिंग को लेकर नए नियम लागू हो रहे हैं।
आम लोगों पर क्या असर?
अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपको WhatsApp पर मैसेज भेजने के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे, तो ऐसा नहीं है। आम लोगों के लिए WhatsApp हमेशा की तरह मुफ्त रहने वाला है। इतना ही नहीं अगर आप किसी बिजनेस अकाउंट से चैट कर रहे हैं, तो भी आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा। यह नया बिलिंग सिस्टम केवल बड़े कॉर्पोरेट और एंटरप्राइज लेवल के बिजनेस एपीआई अकाउंट्स के लिए है।
कौन देगा मैसेजेस के पैसे?
WhatsApp हर मैसेज के लिए उन कंपनियों, बैंकों, ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स और बड़े स्टार्टअप्स से चार्ज लेगा, जो ग्राहकों को बड़े पैमाने पर ऑटोमेटेड मैसेज भेजते हैं।
इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि जब आपको बैंक से बैलेंस अलर्ट आता है, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से डिलीवरी की जानकारी मिलती है या किसी कंपनी से ओटीपी आता है, तो वे बिजनेस इसके लिए भुगतान करते हैं। यह सारा पैसा सीधे मेटा के पास जाता है।(REF.)
कितने पैसे लेगा Meta?
मेटा ने 1 जुलाई 2025 से 24 घंटे के कन्वर्सेशन बेस्ड मॉडल को खत्म करके हर मैसेज के पैसे लेने का सिस्टम शुरू कर दिया था। इसमें 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव लागू होने वाला है, जिसके तहत कस्टमर सपोर्ट विंडो में भेजे जाने वाले यूटिलिटी मैसेज और तय फ्री लिमिट से ज्यादा सर्विस मैसेज पर भी कंपनियों से चार्ज लिया जाएगा।
इसका मतलब है कि कस्टमर केयर और सपोर्ट के लिए भेजे जाने वाले सर्विस मैसेजेस के लिए हर बिजनेस फोन नंबर को महीने के 1000 मैसेज फ्री मिलेंगे। यह कोटा खत्म होने के बाद हर बिजनेस को प्रति मैसेज के हिसाब से चार्ज देना होगा।
इसके अलावा अब तक कस्टमर का मैसेज आने पर 24 घंटे की विंडो में दिए जाने वाले यूटिलिटी मैसेज फ्री थे, उन पर भी 1 अक्टूबर से चार्ज लगना शुरू हो जाएगा।
कितना लगेगा चार्ज?
Meta के नियमों के तहत सबसे महंगे मैसेज मार्केटिंग मैसेज होंगे, जिनमें ऑफर्स, सेल और प्रमोशनल ब्रॉडकास्ट के लिए कंपनियों को लगभग 0.86 प्रति मैसेज चुकाने होंगे।
इसके अलावा ऑर्डर स्टेटस, डिलीवरी अपडेट और लॉगइन पासवर्ड यानी कि OTP भेजने के लिए लगभग 11.5 पैसे प्रति मैसेज का चार्ज देना होगा। GST के साथ कुल कीमत 14 पैसे रहने वाली है।
भव्य भारद्वाज
डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर
भव्य भारद्वाज, टेक और गैजेट्स की दुनिया के एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में नवभारतटाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हुए हैं। पिछले 11 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भव्य ने टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के बदलते परिदृश्य को बहुत करीब से देखा और कवर किया है। इन्होंने जी न्यूज (DNA), इंडिया न्यूज, यूसी न्यूज, ओपो इंडिया और बाइटडांस (टिकटॉक) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में रहते हुए टेक्नोलॉजी को हिंदी भाषा में आम यूजर्स तक.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →