📅 Saturday, 10 October 2026 | 01:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
दिल्ली

जंतर मंतर पर प्रदर्शन से पहले- अभिजीत दिपके, रांका और सौरव हिरासत में... फ्लाइट के अंदर ही एक्शन...' : 'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' : अनुराग कश्यप

📅 10 October 2026, 12:06 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जंतर मंतर पर प्रदर्शन से पहले- अभिजीत दिपके, रांका और सौरव हिरासत में... फ्लाइट के अंदर ही एक्शन...' : 'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' : अनुराग कश्यप
जंतर मंतर पर प्रदर्शन से पहले- अभिजीत दिपके, रांका और सौरव हिरासत में... फ्लाइट के अंदर ही एक्शन...' : 'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' : अनुराग कश्यप

नई दिल्ली. अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जंतर मंतर पर प्रदर्शन से पहले दीपके और उनके करीबी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को पुलिस ने हिरासत में लिया है. दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट की अनुमति न मिलने के बावजूद प्रदर्शनकारी यहां पहुंच रहे हैं. सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके भी दिल्ली पहुंच गए हैं. वहीं जंतर-मंतर पर पुलिस का एक्शन जारी है और करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है. ध्रुव राठी भी हिरासत में हैं और सीजेपी की लीगल हेड रत्ना को भी पुलिस ने डिटेन किया है.

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से हो रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों के गेट कल से ही बंद कर दिए गए थे जो आज शाम छह बजे तक बंद रहेंगे. DMRC की ओर से इसकी जानकारी दी गई है.

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली पहुंचे सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलने से पहले उन्हें हिरासत में ले लिया.

इसके बाद दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को एयरपोर्ट के गेट नंबर 9 से लेकर निकली. इस दौरान बस में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने हिरासत का वीडियो पोस्ट किया है. इसमें देख सकते हैं कि विमान के लैंड करते ही दिल्ली पुलिस के अधिकारी विमान में आए.

अभिजीत दीपके इसमें कह रहे हैं आप देख सकते हैं विमान में दिल्ली पुलिस चढ़ रही है. हमें विमान से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है. ये तानाशाही है. आ जाओ अरेस्ट कर लो. अरेस्ट होने के लिए आए हैं. 

इस दौरान भारत माता जय की नारे लगे. दीपके महिला पुलिसकर्मी से कहते हैं कि आप लोग विमान में कैसे आ गए. इसपर पुलिसकर्मी कहती हैं कि प्रदर्शन की इजाजत नहीं है.

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली के इलाके में जाने से मना किया था लेकिन CJP की टीम मनाने को तैयार नहीं थी. सीजेपी के प्रमुख नेताओं से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत अन्य नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

यूट्यूबर ध्रुव राठी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले राठी को हिरासत में लिया गया है. ध्रुव राठी के घर पर दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस के करीब 30 से ज्यादा जवान पहुंचे और हिरासत में ले लिया. फिलहाल ध्रुव राठी के साथ-साथ किन-किन को हिरासत में लिया गया है, यह अभी तक साफ नहीं है. पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि ध्रुव राठी को पुलिस ने डिटेन किया है. ध्रुव राठी हाल ही में भारत आए हैं. 

'दो डरपोक, 40 हजार गुलाम' CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गज का सरकार पर तीखा हमला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभिजीत दीपके की सीजेपी इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे सहित कई अन्य मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. ब़लीवुड के कई दिग्गजों ने इस प्रोटेस्ट को अपना समर्थन दिया है. वहीं इस बीच अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जानेवाले फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप ने सरकार पर निशाना साधा है. 

अनुराग कश्यप ने सरकार पर साधा निशाना

बता दें कि सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टा पर पोस्ट कर सरकार पर इनडायरेक्टली तीखा हमला किया है. अनुराग कश्यप ने ओपनी पोस्ट में लिखा है, " दो डरपोक, 40 हजार गुलाम, लाखों बहादुर." अनुराद कश्यप की ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें