📅 Sunday, 18 October 2026 | 01:49 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,729.27 ▲ +413.67 (+0.56%) • निफ्टी 50: 23,146.15 ▲ +148.85 (+0.65%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹212,500 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत : भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई

📅 17 October 2026, 11:30 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत : भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई
दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत : भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई

कोलकाता. बंगाल की दुर्गा पूजा पूरे भारत में मशहूर है. आज शारदीय नवरात्रि के सप्तमी के दिन कोलकाता के चोरबागान से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. चोरबागान में पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति है. जिसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है.

दुर्गा पूजा के बीच कोलकाता से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि आधिकारिक रूप से अभी आंकड़ा जारी नहीं किया गया है.घटनास्थल से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए, उसमें बारिश के बीच सड़क पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है. इसमें कई लोग सड़क पर गिरे भी नजर आ रहे हैं. भगदड़ की खबरों के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे. जहां घायल हुए लोगों को इलाज के लिए लाया गया है. 

कोलकाता पुलिस ने बताया कि आज शाम लगभग 7:40 बजे गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित शारदा पार्क (चोर बागान) पूजा पंडाल के निकास द्वार पर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई. बारिश के दौरान पंडाल में आए लोगों की बहुत अधिक भीड़ थी. 

सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर MCH (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) ले जाया गया. कंट्रोल रूम से अतिरिक्त बल, फायर ब्रिगेड, कोलकाता पुलिस, DMG टीम और मेडिकल टीमों के साथ एम्बुलेंस को मौके पर तैनात किया गया.  पूजा पंडाल को अब लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 35 लोगों को MCH ले जाया गया है. आगे की जानकारी का इंतज़ार है.

बंगाल की पूर्व सीएम सीएम ममता बनर्जी ने भी भगदड़ की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि वह घटना की खबर से बेहद स्तब्ध और दुखी हैं. ममता बनर्जी ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की और इस मुश्किल समय में उनके परिवारों को हिम्मत और साहस देने के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की.

TMC नेता कुणाल घोष ने कहा, "नॉर्थ कोलकाता की चोरबागान पूजा में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. वहां जो दर्शनार्थी थे, उनमें से कुछ लोगों को मे़डिकल कॉलेज में लाने की प्रक्रिया जारी है. ये घटना कैसे हुई या क्यों हुई? यह सब बाद में हैं लेकिन हमारी प्राथमिकता लोगों को बचाने की है. पुलिस प्रशासन से हमारी विनती है, हमारे कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं.

अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ को बढ़ाना चाहिए. जो भी लोग भ्रमण के लिए निकले हैं, आप चोरबागान की ओर न जाएं. कोई गलत जानकारी साझा मत कीजिए, हड़बड़ाहट की स्थिति पैदा मत कीजिए लेकिन असली सच सामने आना चाहिए. मीडिया का भी सहयोग करना चाहिए. हम लोग पुलिस का सहयोग कर रहे हैं. पंडाल के अंदर अभी भी राहत-बचाव कार्य करने की आवश्यकता है... हम लोग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। पूजा के समय ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है."

पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद पड़े जूते-चप्पल

चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश के दौरान भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. भगदड़ के बाद पूजा पंडाल में बिखरे पड़े जूते-चप्पल.

अस्पताल में परिजनों की भीड़

घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया. घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई.

ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया

कोलकाता में भगदड़, ममता बनर्जी बोलीं- मुझे गहरा दुख और सदमा पहुंचा, कुणाल घोष ने सरकार पर बोला हमला. शनिवार को हादसे के बाद ममता बनर्जी ने कहा- चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख और सदमा पहुंचा है. मैं मां दुर्गा से प्रार्थना करती हूं कि सभी घायल लोग जल्द स्वस्थ हो जाएं, और इस कठिन समय में उनके परिवारों को शक्ति और साहस मिले.

अब तक किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं? : कुणाल घोष

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने हादसे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर कर पूछा कि चोरबागान में जो हुआ है, उसकी जिम्मेदारी किसकी है? कुणाल ने पूछा- पूजा कमेटी के सदस्य कहां हैं? अब तक किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? पूजा के दौरान पहली बार वर्षा नहीं हुई है. अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने क्या इंतजाम किये थे?

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें