पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश
पश्चिम बंगाल.
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके घर के पास मंगलवार शाम एक महिला ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब ममता अपने कालीघाट स्थित आवास के पास दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं।
ममता इस घटना में घायल नहीं हुईं। घटना के बाद उन्होंने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और फिर अपने आवास लौट गईं। TMC की पूर्व राज्यसभा सांसद डोला सेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम तनिष्ठा साहा है।
वह इलाके में सिविक वॉलंटियर के तौर पर जानी जाती है। सेन ने आरोप लगाया कि महिला नशे की हालत में गाली-गलौज कर रही थी और चाकू लेकर ममता की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
डोला सेन बोलीं- महिला ने खुद को ममता की भतीजी बताया
FIR में डोला सेन ने बताया कि आरोपी महिला ने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी बताकर उनके पास पहुंचे की कोशिश की थी। इसके बाद उसने सड़क पर लेटकर हंगामा किया। TMC ने घटना के पीछे साजिश की आशंका भी जताई है।
PTI के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सचिन पायलट के लिए पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करना आसान नहीं : अध्यक्ष पद से हटने के बाद राजा वडिंग नाराज