📅 Tuesday, 24 November 2026 | 01:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.71 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹153,200 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक ‘देव आमंत्रण परिक्रमा’ : सादर आमंत्रण

📅 24 November 2026, 01:10 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक ‘देव आमंत्रण परिक्रमा’ : सादर आमंत्रण
विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक ‘देव आमंत्रण परिक्रमा’ : सादर आमंत्रण

विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1सी 

सादर आमंत्रण /आह्वान 

देव आमंत्रण परिक्रमा – अयोध्या से अरुणाचल तक : धर्म, संस्कृति, आस्था और विप्र एकता की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक यात्रा

आदरणीय पदाधिकारीगण, समाजबंधुओं, युवा साथियों एवं मातृशक्ति,

जय श्री परशुराम 

यह हम सभी के लिए अत्यंत गौरव, सौभाग्य एवं हर्ष का विषय है कि विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ऐतिहासिक ‘देव आमंत्रण परिक्रमा’ का शुभारंभ प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या से होने जा रहा है।

इस पुनीत यात्रा का शुभारंभ 4 दिसंबर 2026 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के दर्शन एवं प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात होगा। इसके माध्यम से गुवाहाटी में आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ तथा अरुणाचल प्रदेश में भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा ‘शक्तिपुंज परशुराम – Statue of Strength’ के अनावरण समारोह के लिए देवाधिदेव को प्रथम आमंत्रण अर्पित किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक यात्रा के शुभारंभ अवसर पर विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1सी के समस्त प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों, युवा साथियों, महिला शक्ति एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से विशेष आग्रह / आह्वान है कि जो भी इस यात्रा के प्रथम चरण में अयोध्या पहुंचकर सहभागी बनना चाहते हैं, वे कृपया अपनी सहमति एवं पूर्व सूचना प्रदान करें।

अयोध्या पहुंचने का प्रस्तावित कार्यक्रम

यात्रा के शुभारंभ के लिए सभी इच्छुक पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह है कि वे संभव हो तो 3 दिसंबर 2026 की शाम तक अयोध्या पहुंचने का कार्यक्रम बनाएं , ताकि 4 दिसंबर 2026 को सभी साथ मिलकर श्रीराम मंदिर के दर्शन कर सकें और देव आमंत्रण परिक्रमा के शुभारंभ के साक्षी बन सकें।

यदि पर्याप्त संख्या में सदस्य एवं श्रद्धालु जाने के इच्छुक होंगे तो राजस्थान जोन 1सी की ओर से सामूहिक रूप से अयोध्या पहुंचने की व्यवस्था एवं प्रस्थान कार्यक्रम भी बनाया जा सकता है। या सभी अपनी सुविधानुसार व्यक्तिगत रूप से भी अयोध्या पहुंच सकते हैं।

यात्रा एवं सामूहिक प्रस्थान से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए प्रदेश पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

विशेष आग्रह: अयोध्या से प्रारंभ होने वाली यह यात्रा धार्मिक आयोजन के साथ ही सनातन संस्कृति के गौरव, भगवान श्री परशुराम के आदर्शों, धर्म जागरण और विप्र समाज की एकजुटता का ऐतिहासिक अभियान भी है। इस महान एवं पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी इच्छुक पदाधिकारी एवं सदस्य कृपया पूर्व में अपनी सूचना अवश्य दें, ताकि आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर की जा सकें।

आइए. प्रभु श्रीराम की पावन नगरी से आरंभ होने वाली इस दिव्य यात्रा में सहभागी बनकर धर्म, संस्कृति और संगठन की शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।

  • सादर : चिरंजीलाल दवे प्रदेश अध्यक्ष. कैलाश सारस्वत प्रदेश महामंत्री : विप्र फाउंडेशन, राजस्थान जोन 1 सी

  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp WhatsApp चैनल