आज का दैनिक राशिफल 6 सितंबर 2026 रविवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ का पैदल जत्था प्रभु सेवा के लिए निकलेगा
इंदौर. श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ के राष्ट्रीय संयोजक श्री संतोष हीरालाल जोशी के नेतृत्व में आज 6 सितंबर 2026 रविवार को प्रात: 8.00 बजे श्री चारभुजानाथ जी की भव्य आरती करके जय चारभुजानाथ के जयघोष स्वर्ण ध्वनी के साथ शोभायात्रा रवाना हो रही है. यात्रा निरंतर 40 वर्षों से निःशुल्क पदयात्रा एवं भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हो रही हैं. जिसमें लगभग 210 से अधिक पैदल यात्रियों का जत्था शामिल होकर श्री चारभुजा जयघोष के साथ सफर तय करेंगे. यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत होगा, वहीं इंदौर में अभी से स्वागत मंच स्वागत के लिए आतुर हैं..
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
-
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातक के लिए आज आपके संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी का मन बना रहे हैं,तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। व्यापार में आपको अपने कुछ शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी, जिन पर आप विजय प्राप्त करेंगे, जो लोग रोजगार ढूंढ रहे हैं, उन्हें आज कुछ नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन में नयी ऊर्जा का संचार होगा। अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता-पिता व जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
-
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आप अपने दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव को महसूस करेंगे। आज आपको कोई पुराना मित्र मिल सकता है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। नौकरी कर रहे जातकों का आज अपने अधिकारियों से कोई मतभेद हो सकता है, जिसमें उनको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा। यदि किसी को अपने व्यापार में पाटनर बनाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। अपने किसी परिजन के लिए थोड़ी चिंता सता सकती है। यदि आपको कोई रोग है, तो उसके कष्टो मे आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डाक्टरी परामर्श अवश्य लें।
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
-
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की भूमि संबंधी समस्या को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और आपके जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। यदि ऐसा हो तो उन्हे मनाने की कोशिश करें व घुमाने फिराने लेकर जाए। भाई बहनों के साथ आज आपके कुछ भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करेंगे, जिससे आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
-
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह आपके पिताजी के सहयोग से पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता होगी। यदि आज कहीं निवेश करने का मन बनाया है, तो बिना सलाह लिए ही निवेश करें, यदि किसी से सलाह ली, तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान की कुछ भविष्य की योजनाओं पर आप निवेश करेंगे, जिनका भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा।
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
-
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज उन्नति भरा रहेगा। सांसारिक सुख के साधनों पर धन खर्च होने से मन में हर्ष होगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आपको अपनी नौकरी व व्यापार दोनों में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय यदि आपका कोई वाद विवाद होता है, तो आपको उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भी सम्मिलित हो सकते हैं।
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
-
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज आप शुभ कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी। व्यापार मे आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपके लिए लाभप्रद रहेगा। संतान के विवाह में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो आज समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवनजी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह भी आज मिलवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उस में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
-
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज संतान पक्ष की ओर से किए गए कार्यों में आज आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। मित्रों के साथ यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर जाए,क्योकि इसमें आपको कोई प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज आपको अपने किसी अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को किया हुआ है, तो वह भी आज आपको लाभ दे सकता है। नौकरी में आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो किसी से कोई झड़प हो सकती है।
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
-
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज उत्तम रहेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने की सोची है तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। मनचाही सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी वृद्ध महिला का साथ मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आपका मन धर्म-कर्म के कार्यों में लगेगा, जिसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है।
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
-
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज मध्यमरूप से फलदायक रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उनको कुछ धन उधार लेना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही धन उधार ले। यदि किसी नए कार्य को शुरू करना है,तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा और भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपना काम ध्यान लगा कर करना होगा, नहीं तो वह जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं।
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
-
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ परेशानियां आएंगी, जिन्हें दूर करने के लिए आपको किसी अन्य व्यक्ति से सलाह लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से आज आप पर मानसिक दबाव रहेगा, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। व्यापार में यदि किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक करें। आज आपको जोखिम भरे निवेशो में धन लगाने से बचना होगा। यदि ऐसा किया, तो भविष्य में आपका वह धन डूबता है।
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
-
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मनचाही सफलता देने वाला रहेगा। आज यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबित है, तो आज उच्च अधिकारियों की कृपा से पूरा हो सकता है, जिसके पूरे होने पर आप किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। परिवार में यदि कुछ कलह चल रही थी, तो वह आज फिर से सिर उठा सकती है। सायंकाल के समय आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव के कारण आपको खांसी, जुकाम, बुखार जैसे समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को आज यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है तो वह आवेदन कर सकते हैं।
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
-
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज आपके सामने आय के नए नए स्त्रोत आएंगे, जिसे आपको पहचानना होगा और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना होगा। आज शत्रु भी आपके मित्र बने नजर आएंगे। यदि आपने अपने धन को कहीं निवेश करने का मन बनाया है,तो उसके लिए भी आज दिन उत्तम रहेगा। रोजगार के क्षेत्र में आ रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। भाई बहनों से यदि आज कोई विरोध होता है, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•
-
"उदासियों की वजह तो बहुत है जिंदगी में, पर बेवजह खुश रहने का मजा कुछ और है...''!
-
"जरूरी नहीं कि मिठाई खिलाकर ही...दूसरों का मुंह मीठा करें,आप मीठा बोलकर भी ...लोगों को खुशियां दे सकते हैं...!!
-
"जिंदगी में खुद से मुस्कुराना पढ़ता है,क्योंकि लोग आपको दुःख देने के अलावा...कुछ नहीं दे सकते है "..!
-
"खुद की तरक्की में ही इतना वक़्त लगाओ, कि किसी के बुराई करने को वक़्त ही न मिले"...!
-
" दुनिया की कोई परेशानी ऐसी नहीं, जो आपके साहस से बड़ी हो...!!
-
चुप हूँ सब जानता मगर हूँ मैं...,ये न समझो कि बे-ख़बर हूँ मैं...!
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आज का दैनिक राशिफल 6 सितंबर 2026 रविवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 5 सितंबर 2026 शनिवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 4 सितंबर 2026 शुक्रवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल - किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का दैनिक राशिफल 3 सितंबर 2026 गुरूवार : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान