Friday, 27 February 2026

इंदौर

Indore City : गर्मियों से पहले पानी की तैयारी तेज : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्काडा सेंटर पहुंचकर ली व्यवस्था की समीक्षा

paliwalwani
Indore City : गर्मियों से पहले पानी की तैयारी तेज : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्काडा सेंटर पहुंचकर ली व्यवस्था की समीक्षा
Indore City : गर्मियों से पहले पानी की तैयारी तेज : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्काडा सेंटर पहुंचकर ली व्यवस्था की समीक्षा

दो दिवसीय शटडाउन पर लीकेज ठीक करने पर 10 MLD पानी की हुई वृद्धि- महापौर

इंदौर. शहर में आगामी गर्मियों के मद्देनज़र महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार तड़के सुबह मुसखेड़ी स्थित जल वितरण प्रणाली स्काडा सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर की मौजूदा जल आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू और नगर निगम के अपर आयुक्त आशीष पाठक भी मौजूद रहे।

स्काडा सेंटर में महापौर ने शहर की सभी पानी की टंकियों एवं उनसे संचालित होने वाली जल वितरण प्रणाली को रियल टाइम में परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मियों के दौरान किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी न होने पाए, इसके लिए अभी से व्यापक तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शहर में उपलब्ध कुल जल मात्रा और वितरण क्षमता को लेकर विस्तृत रिपोर्ट भी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने बताया कि नर्मदा परियोजना के चौथे चरण को पूरा होने में अभी समय है, लेकिन वर्तमान क्षमता के अनुरूप शहर को अधिकतम जल उपलब्ध कराने के प्रयास लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में हाल ही में शटडाउन लेकर पानी की पाइपलाइन में हो रहे लीकेज को ठीक किया गया है। इन सुधार कार्यों से शहर को मिलने वाली पानी की आपूर्ति में 10 MLD (मिलियन लीटर प्रति दिन) की वृद्धि हुई है।

महापौर ने आगे बताया कि एक अन्य फेज़ की मरम्मत का कार्य भी प्रगति पर है, जो लगभग एक माह में पूरा हो जाएगा। इसके पूर्ण होते ही जल आपूर्ति क्षमता में और 10 MLD की बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर 20 MLD पानी की अतिरिक्त उपलब्धता गर्मियों में शहर में पानी की सप्लाई को मजबूत करेगी और नागरिकों को राहत देगी।महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल वितरण में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, लीकेज मॉनिटरिंग को मजबूत किया जाए और पानी की रियल-टाइम निगरानी के लिए स्काडा सेंटर की टीम पूरी सतर्कता से कार्य करे।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News