मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी घोषणा: : 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया : अक्टूबर 2026 के वेतन से मिलेगा नकद लाभ
Ayush paliwal
इंदौर. मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष श्री अशोक पांडे, इंदौर नगर पालिक निगम कर्मचारी संगठन अध्यक्ष श्री प्रवीण तिवारी, अनिल यादव एवं रजनीश तिवारी, अजय सोनकर, राजेश सोनकर ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया हैं. पेंशनर्स को जुलाई 2026 से महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि का लाभ मिलेगा.
मध्य प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है. यह बढ़ी हुई दरें जनवरी से देय होंगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की है.
9 महीने के एरियर्स का तीन किस्तों में होगा भुगतान
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, जनवरी से सितंबर तक यानी 9 महीने के एरियर्स (बकाया राशि) का भुगतान तीन समान मासिक किस्तों में किया जाएगा. वहीं, अक्टूबर माह के वेतन (जो नवंबर में देय होगा) से कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान शुरू हो जाएगा.
पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी इजाफा
केवल सेवारत कर्मचारी ही नहीं, बल्कि राज्य के पेंशनर्स को भी इसका लाभ मिलेगा। सरकार ने पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (डीआर) में जुलाई 2026 से 2% की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि सरकार पेंशनर्स और कर्मचारियों के हितों में सदैव उनके साथ खड़ी है।
प्रमुख बिंदु
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी घोषणा: : 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया : अक्टूबर 2026 के वेतन से मिलेगा नकद लाभ
भारत में 1872 से ही जैन धर्म को हिन्दू धर्म से अलग गिना जाता है- भारत सरकार की जनगणना में 150 सालों से जैनों की अलग गणना
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर की बड़ी कार्रवाई : श्री श्याम फूड एजेंसी की फैक्ट्री तत्काल प्रभाव से बंद कराई