द बिगेस्ट रॉयल मेक अप कम्पीटिशन : भव्य अंदाज़ में हुआ संपन्न
इंदौर से अनिल पुरोहित की रिपोर्ट
इंदौर. द बिगेस्ट रॉयल मेक अप कम्पीटिशन साल का सबसे बड़ा मेकअप प्रतियोगिता शो रहा, जो बेहद शान-ओ-शौकत, भव्यता और रॉयल अंदाज़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ग्रीन पार्क में आयोजित इस शानदार आयोजन में मध्य प्रदेश की 100 से अधिक मेकअप आर्टिस्टों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और नए मेकअप स्किल्स का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इस भव्य कार्यक्रम को इरेगा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कि ओर से प्रस्तुत किया गया, जिसके संस्थापक एवं आयोजक देवेंद्र प्रजापति हैं। शो के डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर नदीम खान रहे, जबकि फलक रज़ा खान और निदा गोरी ने शो को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से 100 से अधिक मेकअप आर्टिस्टों ने अपनी-अपनी मॉडल्स को बेहद खूबसूरत अंदाज़ में तैयार किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला, क्रिएटिविटी और नए मेकअप स्किल्स के माध्यम से मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद मंच पर कैटवॉक और अन्य कार्यक्रमों के साथ यह शाम यादगार बन गई।
प्रतियोगिता में तीन विजेताओं का चयन निर्णायक मंडल द्वारा पूरी समझदारी और निष्पक्षता के साथ किया गया। निर्णायक मंडल में मध्य प्रदेश ब्यूटी एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता जेसवाल मैडम, रज़ा खान और शादमा अब्बासी शामिल रहे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को मंच पर 20,000 रुपये नकद पुरस्कार, गिफ्ट वाउचर, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाले विजेता को एंड्रॉयड मोबाइल फोन, गिफ्ट वाउचर, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेता को 5,000 रुपये नकद पुरस्कार, गिफ्ट वाउचर और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
इस भव्य आयोजन में कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने शिरकत की। इनमें मध्य प्रदेश ब्यूटी एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता जेसवाल मैडम, प्रोफेशनल एवं प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट साहिल खान और शादमा अब्बासी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका जिसमें तहसीन खोकर, फरजाना खान, अक्सा पाकीजा अली, रेहान, फैज़ान मुब्बसिर, वासिफ, शाहिद बुशरा अब्बासी कुरैशी और बंटी शिमला शामिल थे।
द बिगेस्ट रॉयल मेक अप कम्पीटिशन की शानदार सफलता के बाद अब इसके अगले सीज़न यानी सीज़न 2 को लेकर भी उत्सुकता बढ़ गई है। यह आयोजन मेकअप आर्टिस्टों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नई रचनात्मकता सामने लाने और अपनी पहचान बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
कुल मिलाकर यह भव्य मेकअप प्रतियोगिता अपनी रॉयल थीम, शानदार प्रस्तुतियों, प्रतिभाशाली मेकअप आर्टिस्टों, आकर्षक पुरस्कारों और टीम के बेहतरीन सहयोग के कारण एक यादगार आयोजन साबित हुई।


पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →