महिला को धमकाकर लगातार परेशान करने वाले शातिर अपराधी भैय्यू उर्फ एहसान उर्फ सुरीला गिरफ्तार
आरोपी है आदतन अपराधी जिसके विरुद्ध पंजीबद्ध है विभिन्न गंभीर धाराओं के करीब 40 से अधिक अपराध
पीड़िता को परेशान कर बार-बार साथ रहने के लिए बना रहा था दबाव, शिकायत मिलते ही पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही कर जेल में कराया निरुद्ध
इंदौर.
शहर में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी, पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमन सिंह राठौड़,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री आशीष पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी खजराना के नेतृत्व में थाना खजराना पुलिस द्वारा अपराधियों पर सतत निगरानी रखते हुए अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना का विवरण :
दिनांक 24/10/2026 को थाना खजराना पर एक पीड़िता महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि आरोपी भैय्यू उर्फ एहसान उर्फ सुरीला उसे लगातार परेशान कर रहा है तथा बार-बार अपने साथ रहने के लिए दबाव बनाते हुए धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत पर थाना खजराना में अपराध क्रमांक 912/2026, धारा 308(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना द्वारा तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी भैय्यू उर्फ एहसान उर्फ सुरीला की तलाश की गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कराया गया। उल्लेखनीय है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध थाना खजराना सहित इंदौर शहर के अन्य थानों में लगभग 40 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण : भैय्यू उर्फ एहसान उर्फ सुरीला खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी तंजीम नगर, खजराना, इंदौर (मध्यप्रदेश)।
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्रवाई में निरीक्षक श्री के.पी. यादव, टू आईसी श्री अनिल गौतम, उपनिरीक्षक श्री संदीप पटेल, प्रधान आरक्षक पंकज सांवरिया, योगेश झोपे तथा आरक्षक जबरसिंह, शुभम सिंह, पप्पू बघेल, प्रवीण, विनीत एवं टिंकू की अहम भूमिका रही।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →