📅 Friday, 30 October 2026 | 01:26 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,666.35 ▲ +1,420.35 (+1.94%) • निफ्टी 50: 23,072.10 ▲ +373.30 (+1.64%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,390 • 🥈 चांदी (1kg): ₹188,200 • ☁️ उज्जैन: 25°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

बड़ी कार्रवाई- अवैध खनन पर पोकलेन मशीन और डम्पर जप्त

📅 30 November -0001, 12:00 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बड़ी कार्रवाई- अवैध खनन पर पोकलेन मशीन और डम्पर जप्त
बड़ी कार्रवाई- अवैध खनन पर पोकलेन मशीन और डम्पर जप्त

इंदौर. 

इंदौर जिले में आज अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में एक पोकलेन मशीन तथा एक डम्पर को जप्त किया गया है। खनिज अधिकारी श्री जयदीप नामदेव ने बताया कि आज  ग्राम बरोली में अवैध खनन की सूचना मिलने पर जांच कराई गई। जांच में एक पोकलेन मशीन डम्पर में मुरम  भरते  हुए पायी गई।

जांच में पोकलेन मशीन हुंडई कंपनी की बिना नंबर की मालिक बलजीत सिंह भाटिया के नाम से बताई गई। इस पोकलेन मशीन को चालक लालसिंह काशीराम से जप्त किया गया। साथ ही एक डंपर एमपी 09 HH 4529 खनिज मुरम भरते हुए चालक आकाश सोलंकी पिता मानसिंह सोलंकी से जप्त किया गया इन वाहनों को पुलिस चौकी धरमपुरी जिला इंदौर की अभिरक्षा में रखा गया  है। अवैध खनिज मुरम उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर जाँच में लिया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें