📅 Thursday, 08 October 2026 | 02:12 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▲ +256.20 (+0.35%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▲ +47.25 (+0.21%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,900 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
आमेट

अखिल भारतीय पालीवाल समाज का दो दिवसीय महा सम्मेलन बड़ा भाणुजा में आज से : केशव पुरोहित संग विदुषी के शुभ विवाह के अवसर पर सप्त स्वरूपों का होगा मिलन

📅 23 February 2026, 11:49 AM • ✍️ Anil bagora-Kishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अखिल भारतीय पालीवाल समाज का दो दिवसीय महा सम्मेलन बड़ा भाणुजा में आज से : केशव पुरोहित संग विदुषी के शुभ विवाह के अवसर पर सप्त स्वरूपों का होगा मिलन
अखिल भारतीय पालीवाल समाज का दो दिवसीय महा सम्मेलन बड़ा भाणुजा में आज से : केशव पुरोहित संग विदुषी के शुभ विवाह के अवसर पर सप्त स्वरूपों का होगा मिलन

Anil bagora-Kishan paliwal

आमेट. मेवाड़ की धरा पर अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी का दो दिवसीय ऐतिहासिक महासंगम का सोमवार से होगा आगाज. अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी के आराध्य देव भगवान श्री लक्ष्मी नारायण सहित सप्त स्वरूपों का होगा मिलन.

केशव पुरोहित संग विदुषी के शुभ विवाह के अवसर पर सप्त स्वरूपों का होगा मिलन

अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी के मीडिया प्रभारी किशन पालीवाल-आमेट पालीवाल वाणी को बताया कि आराध्य देव 1008 भगवान श्री लक्ष्मी नारायण भव्य एवं अलौकिक मंदिर के नवजीर्णोद्वार ध्वज कलश स्थापना के शुभ प्रसंग के बाद भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की आशीष अनुकंपा से कीर्तिषेस स्वर्गीय जमनालाल पुरोहित के पौत्र एवं चंद्रशेखर पुरोहित के पुत्र केशव संग विदुषी के शुभ विवाह के अवसर पर अखिल भारतीय पालीवाल, मेनारिया नागदा समाज की सभी 6 श्रेणियां के राज्या धीरज श्री ठाकुर जी भगवान लक्ष्मी नारायण (बड़ा भानुजा), श्री चारभुजा नाथ (खमनोर), श्री चारभुजा नाथ (चिकलवास ) श्री लक्ष्मी नारायण भगवान (गवारडी), श्री द्वारकाधीश (चंदेश्वर खेड़ा), श्री चारभुजा नाथ (सेमटाल) के सभी ठाकुर जी का ऐतिहासिक मिलन मेवाड़ की धरा पर प्रथम बार अद्भुत महासंगम के अवसर पर अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी, पालीवाल समाज, अखिल भारतीय मेनारिया, नागदा ब्राह्मण, समाज बड़ा पालीवाल,समाज 16 खेड़ा पालीवाल ब्राह्मण समाज, 12 खेड़ा पालीवाल ब्राह्मण समाज, मेवाड़ एवं संपूर्ण भारतवर्ष में रहने वाले समस्त पालीवाल मेनारिया, नागदा ब्राह्मण समाज का ऐतिहासिक महासम्मेलन का आयोजन होगा.

आगे पालीवाल वाणी को बताया कि चि. केशव संग विदुषी पुरोहित के साक्षी स्वरूप सुपोत्र श्रीमती शोभा देवी पुरोहित पूर्व प्रधान खमनोर, स्व. पार्वती देवी-स्व. भाभाशाह श्री जमनालाल जी पुरोहित के सुपूत्र श्रीमती हेमलता-चंद्रशेखर पुरोहित (ग्राम. बड़ा भाणुजा) एवं सुपोत्री श्रीमती सुंदरदेवी-स्व. रामचंद्र जी बागोरा, सुपुत्री श्रीमती निकिता देवी-श्री गोविंद जी बागोरा मेवाड़ की ऐतिहासिक धरा में विराजित प्रथम बार अद्भूत एवं महासंगम के साक्षी बन रहें हैं. इनके साथ च. घनश्याम पुरोहित, यश पुरोहित स्वागत की बेला में समस्त समाजजनों का इत्र की महक से स्वागत करते हुए दिखाई देंगें.

पालीवाल मेनारिया, नागदा ब्राह्मण समाज का ऐतिहासिक महासम्मेलन का आयोजन 

यह पालीवाल समाज के इतिहास में प्रथम बार अद्भुत एवं ऐतिहासिक महासंगम होगा. इस अवसर पर भगवान श्री को छप्पन भोग का प्रसाद धराया जाएगा तथा अगले दिन विभिन्न रस्मों के साथ पालीवाल समाज के सभी श्रेणी के बन्धुओं (पंचों) को  केसर वितरण की रस्म का कार्यक्रम संपन्न होगा. इस ऐतिहासिक महासम्मेलन में पालीवाल समाज सहित सभी ब्राह्मण समाज का महासंगम होगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें