📅 Saturday, 05 September 2026 | 08:16 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▼ -54.97 (-0.07%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▼ -16.70 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹156,665 🥈 चांदी (1kg): ₹249,900 🌧️ इंदौर: 23°C (बारिश)
राजसमन्द

शोक संदेश : पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती गोपीबाई व्यास का निधन, समाज में शोक की लहर

📅 25 February 2026, 05:38 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शोक संदेश : पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती गोपीबाई व्यास का निधन, समाज में शोक की लहर
शोक संदेश : पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती गोपीबाई व्यास का निधन, समाज में शोक की लहर

राजसमंद. 24 श्रेणी पालीवाल ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती गोपीबाई व्यास धर्मपत्नी स्व. ब्रजलालजी व्यास (ग्राम मुंडोल) का कल दिनांक 24 फरवरी 2026 मंगलवार को निधन हो गया हैं, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 25 फरवरी 2026 बुधवार को प्रातः 9.00 बजे निज निवास ग्राम. मुंडोल जिला राजसमंद, राजस्थान से प्रस्थान होकर मोक्षधाम पहुंची, जहां अंतिम दाह संस्कार संपन्न हुआ. आप सर्वश्री मोडीलाल व्यास एवं स्व. ताराचंदजी व्यास की पूज्यनीय माताजी तथा दिलीप व्यास, डॉ. महेंद्र व्यास की दादीजी थी. 

वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती गोपीबाई व्यास के निधन की खबर लगते ही समाज में गहरा शोक व्याप्त हैं. आप सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति एवं समाजसेवा के लिए जानी जाती थी. समाजजनों ने स्व. गोपीबाई व्यास के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.

दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं व्यास परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ

  • पालीवाल वाणी ब्युरो : देवकिशन पालीवाल-देवनारायण पालीवाल
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें